CEC Gyanesh Kumar Defends EVM: चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने सोमवार, 24 अगस्त 2024 को कहा कि भारत में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पब्लिक सेक्टर कंपनी बनाती है. उन्होंने साफ किया कि ईवीएम इंटरनेट, ब्लूटूथ या वाई-फाई से जुड़ी नहीं होती हैं. CEC अपने 2 दिन के लखनऊ दौरे के दौरान कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने इलेक्शन सिस्टम, लोकतंत्र, ईवीएम और युवाओं के रोल जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की.
‘EVM से जुड़े फेक न्यूज से रहें अलर्ट’
ईवीएम को लेकर सवाल पूछे जाने पर सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते असर के बीच यूथ को फेक न्यूज और गलत खबरों से सावधान रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी खबर या जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसके सोर्स और उसकी सच्चाई की जांच करना जरूरी है. उनके मुताबिक ईवीएम से छेड़छाड़ मुमकिन नहीं है.
18 साल की उम्र में वोटर बनने की अपील
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने संविधान के अनुच्छेद 326 का जिक्र करते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की. उन्होंने 18 साल की उम्र पूरी कर चुके स्टूडेंट्स से वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने को कहा. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के डिजिटल मीडियम से वोटर्स रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी अवेलेबल है. CEC ने युवाओं से खुद मतदाता बनने और अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए इंस्पायर करने की अपील की.
शिक्षा और खेल दोनों जरूरी
अपने संवाद के दौरान ज्ञानेश कुमार ने अपने छात्र जीवन की यादें भी साझा कीं. उन्होंने अपने शिक्षकों और स्कूल के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कामयाबी में उनका अहम योगदान रहा है. उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने को कहा. उनके मुताबिक जीवन में शिक्षा और खेल दोनों का संतुलन जरूरी है. सीईसी ने बताया कि विदेश जाने की योजना के बावजूद अपनी मां की इच्छा और देश के प्रति लगाव ने उन्हें भारत में रहकर सेवा करने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद उन्होंने आईएएस परीक्षा पास की और केरल कैडर से प्रशासनिक सेवा शुरू की.
फेयर इलेक्शन के लिए आयोग कमिटेड
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत में करीब 100 करोड़ मतदाता हैं और इतने बड़े लेवल पर चुनाव कराना एक बड़ी जिम्मेदारी है. चुनाव प्रक्रिया को कामयाब बनाने में बड़ी तादाद में अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग संविधान, कानून और तय नियमों के मुताबिक स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वो वोटिंग प्रॉसेस को लेकर जागरूक हों और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. उनके मुताबिक युवाओं की सक्रिय भागीदारी से भारतीय लोकतंत्र और मजबूत होगा. कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने चुनाव और लोकतंत्र से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका CEC ने जवाब दिया.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines