Kolkata Nahum Jewish Bakery: कोलकाता की मशहूर यहूदी बेकरी नाहूम एंड संस ने कोषेर कसाई मांस की सप्लाई बंद होने से अपने मेन्यू से चिकन आइटम हटा दिए हैं। वहीं अब सप्ताह में शनिवार के दिन दुकान बंद रहेगी। दुकान के एक कर्मचारी की मानें तो शनिवार को दुकान बंद रखने का आदेश दिया गया है क्योंकि यह यहूदियों के लिए आराम का दिन है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में नाहूम एंड संस के महाप्रबंधक जगदीश चंद्र हलधर ने कहा कि यहूदी छुट्टियों को बंद करने और चिकन उत्पादों की सेल रोकने का फैसला मालिक द्वारा लिया गया था। जोकि इजराइल में रहते हैं।
दुकान के जनरल मैनेजर ने बताया कि एडम नहूम जो पेशे से एक चिकित्सक हैं और यरुशलम में रहते हैं। उन्होंने हमें चिकन आइटम बेचने से मना किया है। ऐसे में अब हमने दुकान के शोकेस से चिकन आइटम हटा दिए हैं। हम मछली पैंथरा, फ्रूट केक, रम बाॅल्स और अंडे के चाॅप बेचना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कोषेर कसाई सप्लाई करने वाले व्यक्ति की डेथ हो चुकी है। ऐसे में अब कोलकाता में कोषेर मीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एडम नहूम ने शोकेस से चिकन आइम हटाने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR में आज से 60 रुपये किलो बिकेंगे टमाटर, जानें कहां-कहां लगेंगे स्टॉल
आइये जानते हैं कोषेर क्या है?
कोशेर का मतलब ऐसे भोजन से है जो यहूदी आहार नियमों के अनुसार हो। जिसमें खाए जाने वाले मांस और उन्हें कैसे तैयार किया जाना चाहिए इसके लिए विशेष नियम शामिल है। बता दें कि एडम नहूम, नाहूम एंड संस के चौथी पीढ़ी के मालिक हैं। इस दुकान की शुरुआत उनके परदादा नहूम इजराइल मोर्दकै ने 1902 में की थी जोकि एक बगदादी यहूदी थे। एडम नहूम इजराइल में रहते हैं छुट्टियों के दौरान हर साल दो बार शहर आते हैं। वे इस साल भी मार्च में अपने चचेरे भाइयों के साथ कोलकात्ता आए थे।
ये भी पढ़ेंः इस गांव में खुलेआम घूमते हैं बाघ, फिर भी लोगों में नहीं डर; ‘मन की बात’ में PM Modi भी हुए मुरीद
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines