Martyr Status During Leave: श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान चली गई है और 17 से ज्यादा घायल हैं। इस आतंकी हमले में नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल और भारतीय वायुसेना के अधिकारी कार्पोरल टागे हैलियांग की भी मौत हो गई है। दोनों अधिकारी छुट्टी पर थे और अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। विनय नरवाल की तो शादी के 6 दिन बाद ही मौत हो गई जो अपनी पत्नी के साथ वहां हनीमून मनाने के लिए गए थे। आतंकियों ने सिर्फ धर्म पूछा और हिंदू कहने पर गोली मार दी। इन जवानों की मौत की खबरों में बलिदान शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या छुट्टी के दौरान आए जवानों की मौत को बलिदान का दर्जा मिलता है या नहीं? जानें क्या कहता है सेना का नियम?
छुट्टी के दौरान मौत होने पर मिलता है बलिदान का दर्जा?
ये तो कंफर्म है ही कि जो जवान सीमा पर दुश्मनों से लड़ते हुए या युद्ध में, आतंकवादी, उग्रवादी और नक्सलवादियों के खिलाफ लड़ते हुए मारे जाते हैं उन्हें बलिदान का दर्जा मिलता है। उनके परिवार वालों को सेना की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। मगर सवाल ये उठता है कि जो जवान छुट्टी पर आते हैं और उनकी मौत हो जाती है उन्हें बलिदान का दर्जा मिलता है या नहीं? रिपोर्ट के अनुसार, जो जवान छुट्टी के दौरान आतंकी हमले में मारे जाते हैं उन्हें भी बलिदान का दर्जा मिलता है।
यह भी पढ़ें: LoC पर पाकिस्तान के हर वार पर पलटवार कर रही इंडियन आर्मी, आज फिर दिया जवाब
किन जवानों को नहीं मिलता बलिदान का दर्जा
जानकारी के लिए बता दें कि किन जवानों को बलिदान का दर्जा नहीं मिलता है। दरअसल जो जवान छुट्टी के दौरान किसी बीमारी में मर जाते हैं या वो आत्महत्या कर लेते हैं उन्हें बलिदान का दर्जा नहीं मिलता है। हां जिन जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है उन्हें बलिदान का दर्जा देने के कुछ नियम होते हैं। जैसे कि बटालियन से वो कितने किलोमीटर दूर है या फिर छुट्टी लेकर घर गया है तो अपने घर से कितने किलोमीटर दूर है।
बलिदान हुए जवानों को मिलती हैं ये सुविधाएं
अब ये भी जान लेते हैं कि बलिदान देने वाले जवानों को क्या सुविधाएं मिलती है। जान लें कि जो जवान देश के लिए बलिदान हो जाते हैं उनकी पत्नी को वेतन मिलता है। बलिदान देने वाले के परिवार वालों को हवाई और रेल के किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलती है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलती है और घर के सदस्य को नौकरी दी जाती है।
यह भी पढ़ें: शादी के 6 दिन बाद ही विनय नरवाल की अस्थियां पहुंची हरिद्वार, विधवा पत्नी का बुरा हाल
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
20 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
34 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines