हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhindwara Chunav Result Live: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, छिंदवाड़ा में नकुलनाथ को मिली बड़ी हार 

Chhindwara Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर भाजपा के विवेक बंटी साहू ने 113618 वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज की है। वहीं कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
live chhindwara vote

Chhindwara Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024) के लिए वोटों गिनती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result) की छिंदवाड़ा सीट (Chhindwara Lok Sabha Election Result 2024) पर मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट से भाजपा के विवेक बंटी साहू ने 113618 वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 644738 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व सीएम मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को यहां पर हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा सीट पर अपनी जीत का परचम लहराया हैं।

देश की 543 सीटों पर सात चरणों में हुए मतदान के नतीजे जल्द ही सामने आएंगे। आम चुनाव में कौन-सी पार्टी जीत का परचम लहराएगी? इस फैसले में मध्य प्रदेश की 29 सीटों की अहम भूमिका है। मध्य प्रदेश की बात की जाए और छिंदवाड़ा का जिक्र न हो, भला ये कैसे हो सकता है।

पिछले कई सालों से छिंदवाड़ा पर कांग्रेस अपनी जीत दर्ज करवा रही है। हालांकि इस बार बीजेपी ने अपनी पूरी कोशिश की है कि छिंदवाड़ा पर जीत हासिल कर सके। चलिए अब जानते हैं कि छिंदवाड़ा का रण आखिर कौन जीत रहा है?

विज्ञापन

यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट

4 चरणों में हुआ था मतदान

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल 2024 से 13 मई के बीच चार चरणों में हो गए हैं। भारत चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा की थी, जिसमें पहले चार चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरा 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई और चौथे का 13 मई को हुआ था। इस बार छिंदवाड़ा सीट पर बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को उतारा है, जिनके सामने कांग्रेस की तरफ से नकुल नाथ चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कमलनाथ का रहा है गढ़

छिंदवाड़ा को एमपी की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक माना जाता है। यह क्षेत्र कांग्रेस नेता और राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ रहा है। साल 1980 से कमलनाथ इस सीट से लोकसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि इस बार कमलनाथ की जगह उनके बेटे नकुल नाथ चुनाव लड़ रहे हैं। 44 साल के नकुल ने चुनाव प्रचार के लिए काफी मेहनत की है।

ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज

विज्ञापन

2019 का जनादेश

साल 2019 में छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 37 हजार 536 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी नाथनसाहा कुरैती को हराया था। नकुल नाथ को जहां 5 लाख 87 हजार 305 यानी 47.06 फीसदी वोट मिले थे। वहीं नाथनसाहा कुरैती को 5 लाख 49 हजार 769 यानी 44.05 फीसदी वोट मिले थे।

2014 में इतने वोट से जीते थे कमलनाथ

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से कमलनाथ ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी चौधरी चंद्रभान सिंह को हराया था। चंद्रभान सिंह को जहां 4 लाख 43 हजार 218 यानी 40.02 फीसदी वोट मिले थे। वहीं कमलनाथ को 5 लाख 59 हजार 755 यानी 50.54 फीसदी वोट मिले थे। दोनों नेता के बीच जीत का अंतर 1 लाख 16 हजार 537 वोटों का था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola