Madhya Pradesh Chhattisgarh Telangana vidhan sabha chunav result 2023: तीन राज्यों में प्रचंड जीत के साथ ही बीजेपी का पार्टी का विस्तार देशभर में करने का सपना पूरा होता दिख रहा है। यही वजह है कि पार्टी अति उत्साह में है। दक्षिण भारत के राज्यों में बीजेपी का ज्यादा प्रभाव नहीं है और वह कर्नाटक तक ही पहुंच पाई थी हालांकि इसबार वह राज्य भी उसके हाथ से निकल गया। तेलंगाना में भी बीजेपी इसबार कुछ ज्यादा अच्छा करती नहीं दिखाई दे रही है।
किन राज्यों में होगी बीजेपी की सरकार
इसी के साथ बीजेपी अपने दम पर अब 12 राज्यों में शासन करेगी। इस समय बीजेपी की सरकार केंद्र में भी है। इसके साथ ही पार्टी उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को मिलाकर कुल 12 राज्यों में उसकी सरकार बन जाएगी। इसके अलावा बीजेपी चार राज्यों महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड और सत्ता में गठबंधन सरकार में शामिल है।
ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: जीतते-जीतते हार गए टीएस सिंह देव, कभी थे सबसे अमीर उम्मीदवार
कांग्रेस की सिर्फ 3 राज्यों में होगी सरकार
वहीं अब कांग्रेस की सिर्फ 3 राज्यों (कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना) में सरकार रह जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस बिहार, झारखंड में गठबंधन सरकार का हिस्सा है और तमिलनाडु में सत्तारुढ डीएमके की सहयोगी पार्टी है। इसके बाद आम आदमी का नंबर जिसकी दो राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकार है। इस समय देश में 6 राष्ट्रीय दल हैं। इसमें बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, आप, सीपीआई (एम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) है।
ये भी पढ़ें-Election Result 2023: चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, देखिए क्या कहा
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
20 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
39 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
58 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines