Election Result 2023: अब 12 राज्यों में होगी BJP की सरकार, कांग्रेस 3 तक सिमटी

Assembly Election Result 2023: बीजेपी उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही उसकी सरकार होगी।

Assembly Election Result 2023

Madhya Pradesh Chhattisgarh Telangana vidhan sabha chunav result 2023: तीन राज्यों में प्रचंड जीत के साथ ही बीजेपी का पार्टी का विस्तार देशभर में करने का सपना पूरा होता दिख रहा है। यही वजह है कि पार्टी अति उत्साह में है। दक्षिण भारत के राज्यों में बीजेपी का ज्यादा प्रभाव नहीं है और वह कर्नाटक तक ही पहुंच पाई थी हालांकि इसबार वह राज्य भी उसके हाथ से निकल गया। तेलंगाना में भी बीजेपी इसबार कुछ ज्यादा अच्छा करती नहीं दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

किन राज्यों में होगी बीजेपी की सरकार

विज्ञापन

इसी के साथ बीजेपी अपने दम पर अब 12 राज्यों में शासन करेगी। इस समय बीजेपी की सरकार केंद्र में भी है। इसके साथ ही पार्टी उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को मिलाकर कुल 12 राज्यों में उसकी सरकार बन जाएगी। इसके अलावा बीजेपी चार राज्यों महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड और सत्ता में गठबंधन सरकार में शामिल है।

विज्ञापन

कांग्रेस की सिर्फ 3 राज्यों में होगी सरकार

वहीं अब कांग्रेस की सिर्फ 3 राज्यों (कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना) में सरकार रह जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस बिहार, झारखंड में गठबंधन सरकार का हिस्सा है और तमिलनाडु में सत्तारुढ डीएमके की सहयोगी पार्टी है। इसके बाद आम आदमी का नंबर जिसकी दो राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकार है। इस समय देश में 6 राष्ट्रीय दल हैं। इसमें बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, आप, सीपीआई (एम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ