हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में भी खिलेगा कमल? किसके सिर बंधेगा जीत का ताज, फैसला आज?

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के वक्त से ही कांग्रेस बीजेपी से आगे थी। वहीं अब बीजेपी ने उसे पछाड़ दिया है।

विज्ञापन

Chhattisgarh vidhan sabha chunav result 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। थोड़ी देरा बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। अभी तक के रुझानों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस से आगे चल रही है। बीजेपी मध्य प्रदेश में 230 सीटों में 156 पर आगे है तो वहीं कांग्रसे 71 पर आगे चल रही है।

राजस्थान में बीजेपी 101 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए कांग्रेस को पीछे कर दिया है और वह 49 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के वक्त से ही कांग्रेस बीजेपी से आगे थी। वहीं अब बीजेपी ने उसे पछाड़ दिया है।

क्या बोले रमन सिंह
रायपुर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने चुनावी रुझानों में बीजेपी के आगे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार को रिजेक्ट किया है। जिस तरह 5 साल अहंकार का राज था उसे छत्तीसगढ़ की जनता ने रिजेक्ट किया है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में भूपेश बघेल के खिलाफ नाराजगी थी।

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल पीछे, जानिए अबतक की पूरी अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola