---विज्ञापन---

देश angle-right

‘नहीं मिला कोई सबूत…’, छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्लेन क्रैश की रिपोर्ट पर बोले अधिकारी

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने भी छत्तीसगढ़ में किसी भी हवाई दुर्घटना से इनकार किया है. मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा, 'सोमवार को छत्तीसगढ़ के जशपुर में कोई हवाई दुर्घटना नहीं हुई है.'

---विज्ञापन---

सोमवार को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक चार्टर्ड प्लेन के क्रैश होने की खबर आई थी. लेकिन कुछ समय बाद जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी भी हवाई दुर्घटना का कोई सबूत नहीं मिला है. एनडीटीवी ने जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के हवाले से लिखा है कि वहां के गांववालों ने बताया था कि उन्होंने एक प्लेन को जमीन से कम ऊंचाई पर उड़ते हुए देखा था. उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन जंगल में प्लेन क्रैश का कोई सबूत नहीं मिला है.’

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था पहाड़ी से टकराने की वजह से प्लेन क्रैश हो गया था और प्लेन में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने भी छत्तीसगढ़ में किसी भी हवाई दुर्घटना से इनकार किया है. मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा, ‘सोमवार को छत्तीसगढ़ के जशपुर में कोई हवाई दुर्घटना नहीं हुई है.’

---विज्ञापन---

जशपुर कलेक्टर के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने इस बात से इनकार किया है कि उस इलाके में किसी भी एयरक्राफ्ट का संपर्क टूटा था.

व्यास ने कहा, ‘हमने झारखंड और ओडिशा दोनों जगहों पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स से भी बात की है. झारखंड के अधिकारियों ने साफ किया है कि उनके कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा कोई भी एयरक्राफ्ट उस इलाके में इस तरह से नहीं उड़ रहा था जिससे संपर्क टूट जाता. ओडिशा ने भी शुरुआती तौर पर ऐसे किसी एयरक्राफ्ट से संपर्क टूटने से इनकार किया है.’

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2026 05:01 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola