Chhattisgarh Elections 2023; Amit Shah On Congress, रायपुर: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की कॉन्ग्रेस सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। हालांकि उन्होंने अपना संबोधन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर देशवासियों को बधाई देने से की। इसके बाद अमित शाह ने कॉन्ग्रेस नेतृत्व को पानी पी-पीकर कोसा। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस ने जिसको बीमारू राज्य बनाकर छोड़ दिया था, हमारे डॉ. रमन सिंह उस छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के कगार पर ले आए हैं। अरुण साव ने हमारे संगठन को नई ऊर्जा दी है। भाजपा के प्रभारी ओम माथुर के प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा की जय पताका फहर रही है।
-
शुक्रवार शाम करीब पौने 7 बजे रायपुर पहुंचाना था, मगर किन्हीं कारणों से वह रात 10 बजे यहां पहुंच सके केंद्रीय गृह मंत्री
ध्यान रहे, चुनावी गढ़ जीतने की जुगत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले 70 दिन में चौथी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उन्हें शुक्रवार शाम करीब पौने 7 बजे रायपुर पहुंचाना था, मगर किन्हीं कारणों से वह रात 10 बजे यहां पहुंच सके। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य शीर्ष नेताओं पार्टी की हालिया स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा की। विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारे जा रहे उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर भी विचार-विमर्श हुआ।
यह भी पढ़ें: 20 हजार 765 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बांटा गया, 34 करोड़ से ज्यादा का फंड
इधर आदित्य एल-1 ने उड़ान भरी, उधर अमित शाह ने किया शंखनाद
शनिवार को एक ओर भारत का सूर्य अभियान आदित्य एल-1 (Aditya L-1) आसमान को चीरता हुए सूरज की तरफ रवाना हुआ, दूसरी ओर रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में अमित शाह ने चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने सबसे पहले आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर देशवासियों को बधाई दी। इसके बाद छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार और कॉन्ग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर बरसना शुरू कर दिया।
कहा-दुष्कर्म के 5900 केसों के साथ महिला अपराध में सबसे ऊपर है छत्तीसगढ़
राज्य सरकार की नाकामियों पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी से लेकर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है। 2004 से 14 तक मनमोहन की सरकार में 77,800 करोड़ मिला था, लेकिन मोदी सरकार ने अब नौ साल में राज्य को तीन लाख करोड़ से अधिक का पैसा दिया है। हमारी सरकार ने विकास का काम किया है, लेकिन आप (बघेल) तो गांधी परिवार का एटीएम बनने का काम किए हुए हैं। दूसरी ओर चर्चा करके बड़ा दुख होता है कि राज्य में दुष्कर्म के 5900 केस कर्ज हुए हैं। महिला अपराध में राज्य सबसे ऊपर है।
यह भी पढ़ें: राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगे राहुल गांधी, दो हजार शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
दावा-छत्तीसगढ़ को सिर्फ भाजपा ही बचा सकती है भ्रष्टाचार से
अमित शाह ने कहा कि हम सब भूपेश बघेल की सरकार को बदलकर यहां बीजेपी की सरकार बनाने और राज्य को विकसित बनाने के लिए जुटे हुए हैं। जिस सपने के साथ अटल जी ने छत्तीसगढ़ की अलग राज्य के रूप में स्थापना की थी, उसे पूरा करने का काम डॉ. रमन सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री) ने ही किया। कॉन्ग्रेस ने जिसको बीमारू राज्य बनाकर छोड़ दिया था, उसे रमन सिंह ने विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन 2018 से यहां जो सरकार है, उसने केंद्र की तरफ से प्लान किए गए विकास को ब्रेक लगा दिया। पिछले 5 साल से यहां अत्याचार, वादाखिलाफी देने वाली कॉन्ग्रेस पार्टी की सरकार के खिलाफ जन जागृति फैलाने के लिए, भाजपा की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते ले जाने के लिए पार्टी ने आरोप पत्र लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अत्याचार से बीजेपी ही बचा सकती है।
और पढ़ें: पीएम मोदी ने पोस्ट किया ‘बहुत बढ़िया’ तो DMRC ने कहा- शुक्रिया, पूरी खबर पढ़कर आप भी बोलेंगे ‘वाह’
ऐलान-हालिया विधानसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि 2024 में भी क्लीन स्वीप करेंगे
उधर, भाजपा शासन की उपलब्धियां गिनवाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि रमन सिंह ने अंगूठा के निशान (Thumb Impression) के जरिये चावल डोर टू डोर सप्लाई करवाया। कोरोना काल में मोदी सरकार की तरफ से जो चावल मिला, उसमें से हर आदमी के हिस्से का पांच किलो चावल भूपेश बघेल डकार गए। अब बघेल डरे हुए हैं, लेकिन आपने गलत किया तो जांच तो होगी ही। एजेंसियां अपना काम करेंगी। इसके बाद अमित शाह ने दावा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 9 सीटें जीती, वहीं अब न सिर्फ हालिया विधानसभा चुनाव जीतेगी, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सभी 11 सीटों पर परचम लहराएगी।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
30 mins agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
1 hr agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
1 hr agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
2 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
3 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
4 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines