हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: जीतते-जीतते हार गए टीएस सिंह देव, कभी थे सबसे अमीर उम्मीदवार

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: टीएस सिंह देव सरगुजा के महाराजा हैं। वे सरगुजा राजघराने से आते हैं। इस राजघराने की कई पीढ़ियों का कांग्रेस से नाता रहा है।

विज्ञापन

Chhattisgarh vidhan sabha chunav result 2023: छत्तीसगढ़ में सभी 90 सीटों के लिए चल रही मतगणना में कांग्रेस हारती हुई दिख रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत बताई गई थी। चर्चा यह भी चल रही थी कि कांग्रेस जीती तो टीएस सिंह देव मुख्यमंत्री बन सकते हैं। देव 122 वोटों से चुनाव हार गए हैं। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। अंबिकापुर से चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के राजेश अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा में उनका अच्छा खासा प्रभाव है। वे पिछले तीन बार से यहां से विधायक हैं।2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस क्षेत्र की सभी सीटों पर जीत मिली थी।

Rajasthan Assembly Election Result 2023: देखें 199 सीटों के नतीजे, किस सीट से कौन जीता?

कभी थे सबसे अमीर उम्मीदवार

विज्ञापन

टीएस सिंह देव सरगुजा के महाराजा हैं। वे सरगुजा राजघराने से आते हैं। इस राजघराने की कई पीढ़ियों का कांग्रेस से नाता रहा है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता का नाम मदनेश्वर शरण सिंह देव जबकि मां का नाम देवेन्द्रकुमारी सिंह देव है। टीएस सिंह देव ने भोपाल के हमीदिया कॉलेज से एमए इतिहास की पढ़ाई की। 2013 के विधानसभा चुनाव में वे सबसे अमीर उम्मीदवार थे।

ये भी पढ़ें-Election Result 2023: चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, देखिए क्या कहा

विज्ञापन

बाबा के नाम से हैं मशहूर

इससे पहले वे राज्य में स्वास्थ्य मंत्री थे। हाल ही में उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्य में वे बाबा के नाम से मशहूर हैं। राजपरिवार से होने की वजह से उनकी राजनीतिक हैसियत लगातार बढ़ती गई। हालांकि उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष के पद से हुई थी। उनके पिता मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव बने और बाद में योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। वहीं उनकी मां देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मध्य प्रदेश में दो बार मंत्री रहीं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के 10 बड़े नेताओं की क्या है हालत, आगे चल रहे हैं या पीछे, देखें लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola