हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल पीछे, जानिए अबतक की पूरी अपडेट

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: कांग्रेस समर्थकों को दोबारा सरकार बनने का पूरा भरोसा है। सुबह साढ़े दस बजे तक दोनों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Chhattisgarh vidhan sabha chunav result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान में सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य की सभी 90 सीटों के लिए हुए चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। कांग्रेस समर्थकों को दोबारा सरकार बनने का पूरा भरोसा है। सुबह साढ़े दस बजे तक दोनों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। यही वजह है कि उनमें जश्न का माहौल है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी जीतती दिख रही है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी सभी 199 सीटों में 70 पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें-Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के पार, हैदराबाद में होटल के बाहर कांग्रेस की बसें लगी

वहीं बीजेपी नेताओं को अभी भी जीत का भरोसा है। और उनका मानना है कि पासा कभी भी पलट सकता है। चुनावी रुझानों पर छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, “छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है। पूरे प्रदेश में भ्रमण करने के बाद हमें विश्वास हुआ और उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है।”

विज्ञापन

कहा जा रहा था कि इसबार भूपेश बघेल सरकार को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक कि गिनती में सिर्फ थोड़े समय के लिए बीजेपी कांग्रेस को पीछे करने में सफल हो पाई है और लगातार आगे चल रही है। 11 बजे तक कांग्रेस 45 और बीजेपी 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी जो कि बहुत कम अंतर है और कभी भी कुछ भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें-Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल, रुझानों में सभी को चौंकाया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola