Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। मंगलवार सुबह शुरू हुए मतदान में 20 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसमें से ज्यादातर क्षेत्र माओवाद प्रभावित हैं। वहीं जिन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है, उसके लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज सूरजपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। महादेव एप घोटाला मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सीएम को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है।
पीएम मोदी ने सूरजपुर के विश्रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है। बड़े उत्साह और उमंग के साथ भारी मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि बिना डरे, बिना हिचके मतदान अवश्य करें। बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और इसीलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, ‘बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी।”
सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना
पीएम ने कहा कि यहां बीजेपी सरकार बनते ही काम शुरू हो जाएगा। सरकार जो घर देगी उसे माताओं-बहनों के नाम किया जाएगा। अब महिलाएं भी अपने घर की मालकिन होंगी। मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरा होने की गारंटी। पीएम ने कहा एक तरफ बीजेपी का संकल्प पत्र है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार। उन्होंने महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा देश और विदेश में हो रही है। आप इनको माफ करेंगे क्या।
पीएम ने आगे कहा कि यह किसके इशारे पर हुआ, उनको सजा मिलनी चाहिए कि नहीं। कमल के निशान पर बटन दबाकर ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दें। यहां सीएम कार्यालय सट्टेबाजी का अड्डा कैसे बना हुआ था। सीएम के करीबी जेल में बंद हैं। छापों में नोटों के बड़े बड़े ढे़र मिल रहे हैं। रुपये देने वाला खुद कह रहा है, फिर भी वे सबूत मांग रहे हैं। इनको साफ करना पड़ेगा। ऐसे आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री को सीएम की कुर्सी पर नहीं रहना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा, सीएम पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी उनसे किनारा कर लिया है। कांग्रेस को अपने सीएम का बचाव करना भी मुश्किल हो गया है। कांग्रेस का एक नेता इनके पापों पर बोल नहीं रहा है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि महादेव सट्टेबाजी घोटाले में बीजेपी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। आपके बच्चों को बर्बाद करने वाले ऐसे लोगों को जेल जाना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं को आपके बेटों-बेटियों और आने वाली पीढ़ियों की परवाह नहीं है।
ये भी पढ़ें-Israel क्यों देना चाहता एक लाख भारतीयों को नौकरी? आखिर PM नेतन्याहू क्या प्लान कर रहे?
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
6 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines