Diwali Chhath Special Trains: छठ पर्व के लिए बिहार तक 44 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी. उन्होंने बताया कि दिवाली और छठ त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है और इसके लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है. वर्तमान में मुंबई, पुणे, हावड़ा और बिहार के आस-पास के क्षेत्रों से 44 जोड़ी विशेष ट्रेनें चल रही हैं और अनुमति मिलने पर और ज्यादा ट्रेनें चलाने की तैयारी रेलवे विभाग की है. वहीं 60 रेगुलर ट्रेनों में 174 कोच जोड़े गए हैं.
भीड़ कंट्रोल के लिए किए गए ये उपाय
राजस्थान के जयपुर जिले के प्रमुखर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए होल्डिंग एरिया की व्यवस्था कर रहे हैं. इसके लिए स्टेशनों पर गैर-सरकारी संगठनों, स्काउट्स, गाइड्स और रेलवे सुरक्षा बल के स्वयंसेवकों को तैनात किया है. ट्रेन कंडक्टरों को भी खास ड्यूटी सौंपी है.लोगों को ट्रेन के रवाना होने के समय से पहले स्टेशन पर पहुंचने की सलाह है. जल्दी पहुंचने वालों को होल्डिंग एरिया में प्रतीक्षा करनी होगी. प्लेटफॉर्म पर टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी गई है, इससे भीड़ नियंत्रित होगी और सुरक्षित यात्रा को प्रोत्साहन मिलेगा.
इस प्लानिंग के तहत चलाई गई हैं ट्रेनें
बता दें कि त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उत्तर पश्चिमी रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. रेलवे के इस जोन के तहत राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और पंजाब को कवर किया जाता है, लेकिन दिवालीऔर छठ सीजन में जोन काफोकस पूर्वी राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंडऔर महाराष्ट्र के रूट्स पर होता है, जिसके लिए इस बार 44 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, जो 1 अक्टूबर से चल रही हैं और 15 नवंबर 2025 तक चलती रहेंगी.
टिकट बुकिंग में मोटा फायदा करवाएगा भारतीय रेलवे! कन्फर्म टिकट को कैंसल कराने की जरूरत नहीं
रेलवे स्टेशनों पर की गई है ये व्यवस्था
जयपुर-बहराइच स्पेशल राजस्थान से पूर्वांचल के बीच चल रही है. अजमेर-गोरखपुर स्पेशल और बीकानेर-देवघर स्पेशल ट्रेनें जनरल कोचों के साथ चल रही हैं और टिकट की बुकिंग IRCTC ऐप और वेबसाइट से की जा सकती है. 60 ट्रेनों में 174 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं. जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर के रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. 21 स्थायी और 18 अस्थायी जनरल टिकट काउंटर बढ़ाए गए हैं. RO प्लांट और पानी की व्यवस्था की गई है.
रेलवे स्टेशनों पर बने वेटिंग रूम में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है. यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा के लिए 2100 अतिरिक्त रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) जवान तैनात हैं. CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है. महिलाओं और बच्चों के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. मेडिकल किट, दवाइयों, मास्क और सैनिटाइजर के साथ डॉक्टरों की टीम रेलवे स्टेशनों पर तैनात है.
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines