ऊषा अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन, CM रेखा गुप्ता से लेकर चिराग पासवान ने मनाया त्योहार, देखें वीडियो

Chhath Puja 2025: देशभर में आस्था के पर्व छठ का समापन हो चुका है. बिहार, झारखंड और यूपी का यह पर्व अब पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष छठ घाटों पर दिल्ली से लेकर पटना तक आम लोगों के साथ कई राजनेता भी नजर आए. यहां देखें वीडियो.

source-chatth puja

Chhath Puja 2025: लोक आस्था के पर्व छठ पूजा की धूम पूरे देश में दिखाई पड़ी है. हर्षोल्लास और श्रृद्धा के साथ लोगों ने इस त्योहार का समापना किया है. आज ऊषा अर्घ्य के बाद छठ का त्योहार मनाया गया. इस पर्व पर दिल्ली से लेकर यूपी, ओडिशा, चंडीगढ़ और पटना के घाटों पर नेताओं का तांता भी लगा. दिल्ली के हाथीघाट पर सीएम रेखा ने अर्घ्य दिया तो वहीं पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूरे परिवार के साथ छठ मनाई. इन वीडियोज में देखें नजारा.

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो…

विज्ञापन

चिराग पासवान अपने परिवार के साथ पटना में मना रहे हैं छठ.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को छठ उत्सव की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे’.

विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री डॉक्टर रेखा गुप्ता ने भी हाथी घाट पर वर्ती महिलाओं के साथ पूजा में शामिल हुई. उन्होंने बोला कि हम सबने मिलकर इस त्योहार को मनाया और आनंद लिया.

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने किशनगंज में छठपूजा के आखिरी दिन उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ दिया.

विज्ञापन

JDU सांसद संजय झा ने बिहार के पटना में छठ घाट पर छठपूजा की. उन्होंने कहा- आज मैं बिहार के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं कि छठी मैया उन्हें और बिहार को आशीर्वाद दें.

ओडिशा के सीएम मोहन मांझी ने कहा छठ पूजा सूर्य देव का त्योहार है. उन्होंने कहा आज मुझे अपनी पत्नी के साथ इस त्योहार में हिस्सा लेने का मौका मिला. यह पूजा निश्चित रूप से नारी शक्ति का प्रतीक है.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के पटना में AG कॉलोनी पार्क में छठपूजा उत्सव में हिस्सा लिया. वे बोलें- ‘मैं खुद को खुशकिस्मत महसूस करता हूं. हमने अभी सूर्य देव की पूजा की और छठी मैया को याद किया, इस मौके पर मैंने समाज की तरक्की के लिए प्रार्थना की.

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने छठ त्योहार के आखिरी दिन गुवाहाटी में छठपूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी बिहार के हाजीपुर में छठपूजा के आखिरी दिन पूजा-अर्चना की.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर छठपूजा के आखिरी दिन उगते सूरज को ‘ऊषा अर्घ्य’ दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ