---विज्ञापन---

देश angle-right

‘एक आवाज हुई और सब कुछ ढह गया’, चश्मदीद ने सुनाई चेन्नई हादसे की आपबीती

Chennai Thermal Power Accident: मंगलवार को चेन्नई के एन्नोर में हुए हादसे में आर्च स्टील ढहने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है. घटना के चश्मदीद गवाह ने बताया कि अचानक एक आवाज आई और फिर बाकी सब कुछ ढह गया.

---विज्ञापन---

Chennai Thermal Power Accident: उत्तर चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन पर मंगलवार को हुई दर्दनाक घटना में 9 मजदूरों की मौत हो गई थी. ये सभी श्रमिक प्रवासी थे, जो असम से निवासी थे. इस घटना का खौफनाक नजारा देखने वाले चश्मदीद गवाह ने बताया कि हादसे के समय अचानक एक तेज आवाज हुई और बीच का हिस्सा गिर गया और देखते ही देखते सब कुछ ढह गया. बता दें कि इन मजदूरों की मौत स्टील आर्च गिरने से हुई है. असम के मुख्यमंत्री ने भी एक्स पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है कि शवों को असम लाने की तैयारी की जा रही है.

चश्मदीद ने सुनाई आपबीती

एन्नोर में हुई घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं यहां नया हूं, मुझे उस हिस्से के बारे में ज्यादा नहीं पता है. मगर वहां से अचानक से एक तेज आवाज आई और देखा तो आर्च स्टील का बीच का हिस्सा गायब था. वहां सब कुछ ढह गया था.

---विज्ञापन---

PM मोदी ने जताया दुख

इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर मजदूरों के परिजनों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है तथा घायल मजदूरों को 50000 सहायता राशि देने की घोषणा की है.

मृतकों को असम लाने की तैयारी- हिमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी इस बात पर गहन शोक जताते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. दरअसल, सभी श्रमिक असम के थे. इनमें से 4 कार्बी जिले के और 5 होजई जिले के निवासी थे. उन्होंने पीड़िक परिवारों को आश्वासन दिया है कि उनके परिजनों के मृत शरीरों को असम लाया जाएगा. इसके लिए वे तमिलनाड़ू सरकार से भी संपर्क कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

10 लाख रुपए देंगे सीएम स्टालिन

तमिलनाड़ू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी मंगलवार को हुई इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि श्रमिकों के परिवार से संवेदना रखता हूं और घटनास्थल का दौरा किया जाएगा. घायलों को भी राहत पैकेज मिलेंगे. घटना की जांच की जा रही और अधिकारियों से जायजा भी लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-मुजाहिद आर्मी का फाउंडर मोहम्मद रजा गिरफ्तार, शरिया कानून लागू करने का था प्लान

First published on: Oct 01, 2025 07:02 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola