Vande Bharat Train: चेन्नई एग्मोर स्टेशन के रेलवे कर्मचारियों ने पोर्टल पर मिली एक शिकायत के बाद एक घंटे के भीतर ही वंदे भारत ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री की खोई हुई कलाई घड़ी को तलाश कर लिया. जिसके बाद कर्मचारियों ने यात्री से संपर्क करके घड़ी को वापस उन्हें सौंप दिया। बताया जा रहा है कि घड़ी की कीमत लगभग 5,000 रुपये थी.
वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार था यात्री
डॉ. गुरु ब्रूनो, एक न्यूरोसर्जन है, वह 18 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 20628 नागरकोइल-चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे. रात 11 बजे वे चेन्नई एग्मोर में उतरे और घर पहुंचने पर उन्हें एहसास हुआ कि वे ट्रेन के शौचालय में अपनी कलाई घड़ी उठाना भूल गए थे. उन्होंने रात 12:28 बजे रेलमदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और अपना पीएनआर, कोच और सीट बताई. रेलवे हेल्पलाइन को उनकी शिकायत की पुष्टि करने में कुछ ही मिनट लगे, क्योंकि शिकायत एक कॉल और एसएमएस के ज़रिए प्राप्त हुई थी.
ट्रेन में तलाशी गई घंड़ी
यात्रा के दौरान रात 12:49 बजे आरपीएफ ने उन्हें बताया कि ट्रेन यार्ड में आ चुकी है और तलाशी जारी है. रात 1:12 बजे, डॉ. ब्रूनो को व्हाट्सएप पर एक कलाई घड़ी की तस्वीरें भेजी गईं. जिसकी अधिकारियों ने पुष्टि की कि वह उनकी ही है. अगली सुबह, डॉ. ब्रूनो ने रेलवे अधिकारियों को लिखित अनुरोध पत्र, टिकट की एक प्रति और आधार कार्ड देकर खुद ही अपनी घड़ी ले ली.
यह भी पढ़ें- पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर रेल मंत्री ने दिया अपडेट, नई दिल्ली से पटना का हो सकता है रूट
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
34 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
40 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines