Chennai News: शादीशुदा आदमी से प्रेम प्रसंग कितना भारी पड़ सकता है इस बात का अंदाजा तिरुवल्लूर जिले की इस घटना से लगाया जा सकता है। अस्पतालों में मरते आदमी को जिंदगी मिलना या आखिरी सांसें लेना आम बात है। लेकिन, चेन्नई के सरकारी किलपौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला की मौत चर्चा का विषय बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महिला का एक शादीशुदा शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के शख्स की पत्नी ने पति की प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था।
क्या था मामला?
पुलिस के मुताबिक, राजेश्वरी नाम की महिला के साथ 40 वर्षीय सुरेश का पिछले 10 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि सुरेश पहले से शादीशुदा है, साथ ही दो बच्चों का पिता भी है। सुरेश सब्जी बेचने का काम करता है, और राजेश्वरी को भी सुरेश ने सब्जी की दुकान खुलवाई थी। इस दोनों के रिश्ते के बारे में सुरेश की पत्नी को पता चला तो उसने दोनों को चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने बताया कि राजेश्वरी से सुरेश की पत्नी ने बाजार से दूर रहने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें… Chennai BMW Accident: पत्नी से झगड़ा..शराब पी और.., 8 महीने पहले हुई थी शादी; चौंकाने वाले खुलासे
फिर भी मिलते रहे दोनों
राजेश्वरी की मौत के बाद कई बातें सामने आईं, पुलिस ने आगे बताया ”पार्वती की चेतावनी के बाद दोनों एक दूसरे से लगभग 6 महीने तक दूर रहे लेकिन फिर से राजेश्वरी का दुकान पर आना शुरू हो गया। पार्वती को ये बात रास नहीं आई जिसके बाद वो 9 अगस्त को सब्जी मंडी पहुंची, इस दौरान पार्वती के हाथ में पेट्रोल से भरी एक बोतल थी। इसी दौरान राजेश्वरी के ऊपर पार्वती ने पेट्रोल की बोतल पलट दी, जिसके बाद आग लगाने की कोशिश की। इसी दौरान एक चिंगारी से राजेश्वरी की साड़ी ने आग पकड़ ली। इस हमले में महिला का 80 फीसद तक शरीर जल गया।
महिला की मौत से पहले पार्वती के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था, लेकिन राजेश्वरी की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पार्वती के साथ साथ 6 लोगों के FIR में नाम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
बदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
13 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines