हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मां-छोटे भाई को चाकू घोंपा, शवों को प्लास्टिक बैग में लपेटा; डांट से नाराज छात्र ने किया डबल मर्डर

Tamil Nadu Double Murder Case : तमिलनाडु में मां को अपने बेटे को डांटना भारी पड़ गया। छात्र ने अपनी मां और छोटे भाई की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
बिहार में बच्ची की हत्या।

Chennai Double Murder Case : तमिलनाडु में डबल मर्डर का एक ताजा मामला सामने आया है। छात्र ने अपनी मां और छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने लाशों को प्लास्टिक की थैलियों में लपेटकर किचन में छोड़ दिया और फिर फरार हो गया। छात्र अपनी मां की सख्ती और डांट से नाराज था। इसके बाद आरोपी ने पड़ोस वाली मौसी को मैसेज किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीएससी थर्ड ईयर का स्टूडेंट है आरोपी

यह घटना चेन्नई के थिरुवोटियूर की बताई जा रही है। वेलाचेरी के एक कॉलेज में आरोपी नितेश बीएससी थर्ड ईयर का छात्र है। 20 वर्षीय नितेश ने पहले चाकू घोंपकर रात में सोते वक्त अपनी मां एम पद्मा (45) और छोटे भाई संजय (15) की हत्या कर दी और फिर उनका गला रेता। इसके बाद आरोपी छात्र ने उनके शवों को अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों में लपेटा और किचन में रखकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : ‘अब हमारी स्कूल की फीस कौन भरेगा’? जहरीली शराब त्रासदी में अनाथ हुए 3 बच्चों की आपबीती

मौसी ने ऐसे किया डबल मर्डर का खुलासा

डबल मर्डर केस का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ने शनिवार की रात को पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी महालक्ष्मी को एक मैसेज भेजा। उसने मैसेज में लिखा कि वह अपना मोबाइल, घर की चाबी और एक छोटा सा बैग छोड़ा है, तुरंत घर पहुंचे। मौसी ने अगले दिन रविवार को दोपहर 12.30 बजे मैसेज देखा। जब मौसी घर पहुंची तो वह फर्श और दीवारों पर खून के छींटे देखकर चौंक गई और घर से दुर्गंध आ रही थी। उसे घर के अंदर दो प्लास्टिक बैग मिले, जिसमें पद्मा और संजय के शव थे।

पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

इस पर पड़ोसी महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने नितेश को ट्रैक किया और उसे थिरुवोट्टियूर समुद्र तट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पद्मा एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट थीं, जबकि संजय एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं का छात्र था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : चमत्कार या कमाल! डॉक्टरों ने की अनोखी सर्जरी; साढ़े 3 मिनट में निकाली लड़की के फेफड़े में फंसी 4CM लंबी सूई

जानें छात्र ने क्यों किया डबल मर्डर?

आरोपी छात्र नितेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपनी मां से नाराज था, क्योंकि वह उसे हमेशा डांटती थी। सेमेस्टर परीक्षाओं में उसके खराब नंबर आने की वजह से मां का व्यवहार सख्त हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दो महीने भी अपने घर से भाग गया था, लेकिन बाद में परिवार और दोस्तों के मनाने पर वापस लौटा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें