लिवइन में रह रही महिला ने 20 साल बाद छोड़ा साथ, पार्टनर ने आग लगाकर उतारा मौत के घाट

Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक शख्स ने अपनी लिवइन पार्टनर को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी और महिला का दामाद भी आग के कारण झुलस गए। आरोपी का महिला से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके कारण उसने आग लगाकर हत्या कर दी।

Prank Turns Fatal in Satara

फेक इंस्टा आईडी के चक्कर में लड़की ने दी जान

Chennai Woman Murder Case: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक शख्स ने अपनी महिला पार्टनर को आग के हवाले कर मौत के घाट उतार दिया। 60 वर्षीय आरोपी 48 वर्षीय महिला के साथ 20 साल से लिवइन में रह रहा था। मामला ओटेरी का है। आरोपी सुब्रमणि का सेल्वी से झगड़ा हो गया था। महिला ने सुब्रमणि के साथ रहना बंद कर दिया था। यहां तक कि वह उससे बात भी नहीं करती थी। जिसके कारण सेल्वी गुस्से में था। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। शुक्रवार को महिला की मौत हुई थी। झगड़े में बीचबचाव करने आया महिला का दामाद भी झुलस गया है। महिला का दामाद ऑटोरिक्शा चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार वह 41 फीसदी झुलसा हुआ है। महिला पहले से शादीशुदा थी। उसका 20 साल पहले पति से अलगाव हो गया था। जिसके बाद सेल्वी की सुब्रमणि से मुलाकात हुई थी। दोनों 20 साल साथ रहे, लेकिन अब सेल्वी उससे रिश्ता तोड़ चुकी थी। सुब्रमणि को यह सब मंजूर नहीं था। गुरुवार को सेल्वी अपनी बेटी से मिलने के लिए ओटेरी आई थी। पीछे-पीछे सुब्रमणि भी आ गया और उससे बहस करने लगा। इसके बाद सुब्रमणि ने सेल्वी को आग लगा दी। सेल्वी के दामाद दिली बाबू ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी झुलस गया। सुब्रमणि भी आग की चपेट में आ गया। जिसके बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां सुब्रमणि को इलाज के बाद पुलिस ले गई। महिला की मौत हो गई और उसके दामाद का इलाज जारी है।

बेटी से किया दुर्व्यवहार, मां ने सिखाया सबक

59 साल के शख्स को लड़की से दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ गया। लड़की की मां बीच में आई और आरोपी की नाक तोड़ डाली। आरोपी ने बेटी का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, ठाणे के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी ने अपनी महिला पार्टनर का निजी वीडियो लीक कर दिया। महिला आरोपी के साथ लिवइन में रहती थी। जो अब उससे दूर हो चुकी है। आरोपी महिला के गहने भी नहीं लौटा रहा। महिला आरोपी के साथ अगस्त 2022 से जनवरी 2024 तक साथ रही।

विज्ञापन

जापान में भालू का आतंक, एक व्यक्ति को मार डाला

वहीं, जापान में एक भालू ने हमला करके 58 साल के शख्स की जान ले ली। नागानो प्रांत में यह घटना हुई है। इस इलाके में भालू के हमलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मृतक का नाम यासुहिरो कोबायाशी था, जो जंगल में गया था। लोगों के अनुसार भालू पहले भी हमला कर चुके हैं। लेकिन प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ