Chennai Cab Driver Bank Account Mistakenly Credited 9000 Crores: तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (TMB) के अकाउंट होल्डर एक कैब ड्राइवर के खाते में एक सप्ताह पहले गलती से 9,000 करोड़ रुपये जमा होने की खबर आई थी। अब गलती की जिम्मेदारी लेते हुए बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
TMB के CEO एस कृष्णन ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने ‘व्यक्तिगत कारणों’ से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि मेरा अभी भी लगभग दो-तिहाई कार्यकाल बाकी है, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से मैंने बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
बता दें कि कृष्णन ने सितंबर 2022 में बैंक के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था। चेन्नई के थूथुकुडी स्थित बैंक के निदेशक मंडल ने गुरुवार को एक बैठक की और कृष्णन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को भेज दिया।
इस्तीफे को लेकर बैंक की ओर से जारी किया गया ये बयान
बैंक ने एक बयान में कहा है कि RBI से मार्गदर्शन/सलाह मिलने तक एस कृष्णन MD और CEO पद पर बने रहेंगे। बता दें कि कैब ड्राइवर राजकुमार के बैंक अकाउंट में 9 हजार करोड़ रुपये जमा होने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया। राजकुमार ने सोचा कि ये मजाक होगा।
राजकुमार ने तुरंत अपने अकाउंट से किसी जानने वाले के बैंक अकाउंट में 21 हजार रुपये ट्रांसफर किए। थोड़ी देर में अकाउंट में बची रकम का मैसेज आया। अकाउंट में बची राशि देखकर उसके होश उड़ गए। उधर, बैंक को जैसे पता चला कि 9 हजार करोड़ की राशि गलती से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो गई है, बैंक ने राजकुमार के अकाउंट में बची राशि तुरंत काट ली।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines