Diwali Gift: चेन्नई के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का खूबसूरत तोहफा, कहा- ये मेरे परिवार का हिस्सा हैं

Diwali Gift

Diwali Gift: चेन्नई के एक कारोबारी ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को खास उपहार दिया है। उपहार मिलने के बाद कुछ कर्मचारियों के विश्वास नहीं हुआ और उनके खुशी के आंसू छलक गए। उधर, कारोबारी ने कहा कि ये सिर्फ मेरे कर्मचारी नहीं बल्कि मेरे परिवार का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1581894876274171904

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चलानी ज्वेलरी के मालिक जयंती लाल ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में 1.2 करोड़ रुपये की कार और बाइक दी है। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने अपने आठ कर्मचारियों को कार और 18 को बाइक उपहार में दी है।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए जयंती लाल ने कहा कि उनका स्टाफ उनके परिवार की तरह है और उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि ये गिफ्ट उनके काम को प्रोत्साहित करने और उनके जीवन में कुछ खास जोड़ने के लिए है। उन्होंने मेरे व्यवसाय में सभी उतार-चढ़ाव में मेरे साथ काम किया है और मुझे मुनाफा कमाने में मदद की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कारोबारी ने कहा कि वे सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि मेरा परिवार हैं। इसलिए, मैं उन्हें इस तरह के सरप्राइज देकर अपने परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करना चाहता था। मैं इसके बाद तहे दिल से बहुत खुश हूं। हर मालिक को अपने स्टाफ और सहकर्मियों को उपहार देकर उनका सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ