Chennai Air Show: चेन्नई में इंडियन एयरफोर्स के एयर शो के दौरान अब तक तीन लोगों की मौत होने और करीब 230 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, ये संख्या और बढ़ भी सकती है। इस हादसे के बाद सभी की जुबां पर केवल एक ही सवाल है कि आखिर ये सब कैसे हुआ? देश की सबसे अनुशासनात्मक फोर्स में से एक एयरफोर्स के शो के कार्यक्रम में किसकी वजह से ये हादसा हुआ है? इसका जवाब भी घटनास्थल से ही सामने आ रहा है।
स्टेशन और सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिखी
दरअसल, सोशल मीडिया पर चेन्नई के मरीना बीच और उसके आसपास लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई एमआरटीएस रेलवे स्टेशन से चौंकाने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में मरीना बीच को आसपास के मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों और स्टेशनों पर खचाखच भीड़ दिख रही है। यहां लोगों के पैर रखने तक की जगह नहीं है, जिससे दम घुटने और हीट स्ट्रोक लोगों की मौत होने का पहला कारण है।
खचाखच भरी ट्रेन, चढ़ने तक की जगह नहीं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चिंताद्रिपेट स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में लोग दिख रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो प्लेटफॉर्म पर खंभों पर चढ़े हुए हैं। यहां स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिख रही है। वहीं, जब ट्रेन स्टेशन पर आती है तो खचाखच भरने के बाद भी लोग ट्रेन के गेट पर लटकते दिख रहे हैं।
गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड बनाना था मकसद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि एयरफोर्स के एयर शो में 16 लाख लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया गया था। बताया जा रहा है कि मौके पर 15 लाख से ज्यादा लोग एकत्रित भी हो गए थे। सूत्रों के अनुसार इतनी अधिक संख्या में लोगों को जमा करने का मकसद इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराना था। हालांकि इस बात पर अभी तक किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: चेन्नई में एयरफोर्स का एयर शो देखने आए 3 लोगों की मौत, 230 घायल
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
8 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
9 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines