Chennai Air Show Accident: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इंडियन एयरफोर्स का एयर शो देखने गए 3 दर्शकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 230 से अधिक लोगों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एयर शो का यह आयोजन चेन्नई के मरीना बीच पर इंडियन एयरफोर्स की 92वीं एनिवर्सरी पर किया गया था। मरने वालों की पहचान के श्रीनिवासन (48), कार्तिकेयन (34) और जाॅन (56) के तौर पर हुई है। यातायात अधिकारियों के खराब कोऑर्डिनेशन से बीच पर लाखों लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी के अनुसार ये घटनाएं शहर के कई हिस्सों में हुईं। लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे।
पुलिस को मरीना बीच पर जुटी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यह भी सामने आया कि एयरफोर्स के एयर शो में 16 लाख लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया गया था। ताकि इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराया जा सके। एयर शो का आयोजन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होना था। ऐसे में लोग सुबह 8 बजे से ही मरीना बीच पर जुटने लगे थे, लेकिन गर्मी ज्यादा होने से कई बुजुर्ग बेहोश हो गए।
प्यासे लोगों को ऐसे मिला सहारा
ज्यादा भीड़ जुटने से मरीना बीच और अन्य रास्तों पर मौजूद रेहड़ी-पटरी वालों को पुलिस ने हटा दिया। ऐसे में भयंकर गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे, क्योंकि उन्हें पानी नहीं मिला। इसके बाद जैसे ही शो खत्म हुआ लोगों की भारी भीड़ एक ही रास्ते निकलने लगी। जिससे ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। धूप-भीड़ और प्यास से व्याकुल लोग सड़क के किनारे ही बैठ गए।
ये भी देखेंः मिल गया सोने का उल्लू, 31 साल बाद पूरी हुई खोज; 12 सुराग के जरिए अब कहां मिला करोड़ों का गोल्ड?
रिपोर्ट की मानें तो समुद्र तट के पास रहने वाले लोग लोगों की मदद के लिए आगे आए और लोगों को पीने का पानी दिया। इस दौरान मेट्रो स्टेशनों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी गई। लोग घर लौटने के लिए दूसरे रास्ते पर जाने लगे।
ये भी देखेंः लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन के बीच इजराइल में आतंकी हमला, बस स्टैंड पर मास फायरिंग में 1 की मौत, कई घायल
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines