Chenab Accident: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, एक परिवार के तीन लोग कार समेत चेनाब नदी में गिरे
Edited By Amit Kasana

चिनाब नदी में किया जा रहा जांच अभियान
Edited By Amit Kasana

चिनाब नदी में किया जा रहा जांच अभियान
Chenab Accident: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक परिवार के तीन लोग कार समेत चेनाब नदी में जा गिरे हैं। खबर लिखे जाने तक करीब 14 घंटों के बचाव अभियान के बाद भी तीनों का अभी तक
कुछ पता नहीं चला है। पुलिस, गोताघोरों की टीम व दमकल विभाग तीनों की तलाश में जुटी है।
Jammu and Kashmir | Three members of a family are feared drowned after their car skidded off the road and fell into Chenab River in Doda
"A search operation is underway to trace them," says SSP Doda, Abdul Qayoom pic.twitter.com/XgRV2Beevq
— ANI (@ANI) December 20, 2022
जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार अचानक डोडा जिले की चेनाब नदी में जा गिरी। तेज धमाके की आवाज से आसपास लोगों का ध्यान नदी की तरफ गया। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार पुल डोडा के पास गडसू में बटोटे-डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर यह हादसा हुआ है।
डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि वाहन में भद्रवाह निवासी मंजीत सिंह, उनकी पत्नी सोनिया सिंह और बेटी सुखविंदर सवार थे। पुलिस, सेना, एसडीआरएफ समेत अन्य लोग बचाव अभियान में जुटे हैं। अभी तक तीनों में से किसी का पता नहीं चला है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: