ओडिशा के बालासोर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति कुछ समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था. उसे मनाने के लिए पति ने करीब 175 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और फिर सरेराह पत्नी की गर्दन चाकू से काट दी. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर की है जब आरोपी शेख अमजद अपनी पत्नी से मिलने कटक से बालासोर आया था. मिली जानकारी के अनुसार, वैवाहिक विवादों के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे हैं.
बीच सड़क पर चाकू से रेता पत्नी का गला
अपनी पत्नी से बातचीत के दौरान, अमजद ने चाकू निकाला और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. बीच सड़क पर अमजद ने उसका गला रेत दिया. इस दौरान वहां से निकल रहे एक राहगीर के फोन में रिकॉर्ड हो गया और इसके बाद घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
वीडियो में अमजद महिला से बात करते हुए, कभी उसका चेहरा पकड़ते हुए, उसे सड़क किनारे घसीटते हुए दिखाई दे रहा है. बाद में, वह उसके बाल पकड़कर उसका गला रेत देता है.
महिला की हालत गंभीर
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर कर दी, लेकिन उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- ‘भिखारी पति को दूसरी-तीसरी शादी करने का नहीं है अधिकार’, केरल हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी
हमले के बाद, आसपास के लोगों ने अमजद को किसी तरह काबू में किया, उसे भागने से रोका और पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में आगे की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines