हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए रजिट्रेशन के बदले नियम, फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए अब देना होगा ये शुल्क

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। अप्रैल में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। अब इसके नियम बदल गए हैं। रजिस्ट्रेशन के समय आपको फीस देनी पड़ सकती है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए नियम बदले गए हैं। अब उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए शुल्क देना होगा। शुल्क का जल्द से जल्द निर्धारण करने के लिए गढ़वाल मंडल के अतिरिक्त आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

चार धाम यात्रा के लिए फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए न्यूनतम 10 रुपये का शुल्क लिया जाना चाहिए। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे के अनुसार, समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने और सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अंतिम शुल्क तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Opening Date 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की हुई घोषणा, जानें किस दिन खुलेंगे बाबा केदार के द्वार

विज्ञापन

बता दें कि 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। 19 अप्रैल को विधि विधान से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

चारधाम यात्रा को लेकर गत सोमवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल कमिश्नर आयुक्त विनय शंकर पांडेय व आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने चारधाम के होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, ट्रांसपोर्टरों और डंडी कंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों पर बैठक की। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि होटल व्यवसायियों ने धामों में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या की वैधता खत्म करने की मांग की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: कैंची धाम जाने से पहले जान लें ये बातें, वरना अधूरी रह जाएगी बाबा नीम करोली की यात्रा

बैठक के बाद टूर एंड ट्रैवल्स यूनियन तथा डंडी-कंडी संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति की सिफारिशें मिलते ही जल्द से जल्द आवश्यक निर्णय लेते हुए चारधाम पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola