'पाकिस्तान जाकर देख आएं सबूत', कांग्रेस सांसद के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के बाद सियासत गरमाई

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सांसद को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ पाकिस्तान जाकर आना चाहिए।

Surgical Strike BJP Reaction

Surgical Strike BJP Reaction

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच नेताओं की बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस आलाकमान की हिदायत के बावजूद पंजाब के पूर्व सीएम और वर्तमान में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बेतुका बयान दिया है। चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खडे़ किए हैं। उनके इस बयान पर बीजेपी मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस ने फिर से सेना पर सवाल उठाए हैं। सिरसा ने कहा कि अगर आापको सबूत चाहिए तो कांग्रेस सांसद विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ पाकिस्तान जाएं और देखें की सर्जिकल स्ट्राइक कहां की गई थी?

विज्ञापन

आलोचना हुई तो बयान से पलटे चन्नी

हालांकि चन्नी अपने इस बयान के बाद पलट गए। उन्होंने कहा कि मैंने कोई सबूत नहीं मांगा है। कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। बता दें कि शुक्रवार को चन्नी ने शुक्रवार को भारत की ओर से पाकिस्तान पर 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने और सिंधु जल संधि को स्थगित करने जैसे कदमों का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन

बम फेंके तो क्या पता नहीं चलेगा

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि पुलवामा हमले में 40 भारतीय सैनिक मारे गए थे और जब चुनाव हुए तो सरकार ने कार्रवाई का दावा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने कभी नहीं देखा कि पाकिस्तान में कहां हमले किए गए और कहां पर लोग मारे गए। अगर कोई हमारे देश में बम फेंके तो क्या लोगों को पता नहीं चलेगा?

विज्ञापन

चन्नी के बयान पर बीजेपी द्वारा हमला किए जाने के बाद वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में किसी सबूत की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। अगर सरकार कोई कार्रवाई करती है तो हम चट्टान की तरह उसके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ