चंद्रयान एंथम, 'नमो नमो भारतम्बे' पर नागपुर में लड़की ने किया भरतनाट्यम, देखें VIDEO
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Chandrayaan Anthem: कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम करने वाली नागपुर की लड़की ने चंद्रयान एंथम और नमो नमो भारतम्बे सॉन्ग पर भरतनाट्यम कर सबका ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो वायरल है। डांसर पूजा कहती हैं कि देश का चंद्रयान 3 आज चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस पल को यादगार बनाने के लिए मैंने भरतनाट्यम किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भरतनाट्यम कर रही लड़की नागपुर की पूजा हिरवाड़े हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने भी पूजा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पूजा नागपुर में चंद्रयान गान और ‘नमो नमो भारतम्बे’ पर भरतनाट्यम करती दिख रही हैं।
चंद्रयान 3 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | Bharatanatyam and Kuchipudi dancer Pooja Hirwade performs Bharatanatyam on 'Namō Namō Bhāratāmbē' and Chandrayaan Anthem.
Chandrayaan-3 is all set to successfully land on the moon today around 6.04 pm IST. pic.twitter.com/6Z40gmgbqj
— ANI (@ANI) August 23, 2023
बता दें कि आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान -3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर शामिल हैं, चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करेंगे। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भरतनाट्यम करते हुए पूजा ने कहा कि चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसलिए, इस पल को यादगार बनाने के लिए, मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया।
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Landing: साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बनेगा भारत, जानें इस बार के मिशन के बड़े बदलाव
पूजा ने कहा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग हर भारतीय के लिए गर्व की बात है, ये देश समेत विदेशों में रहने वाले भारतीयों, इसरो के वैज्ञानिकों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पूजा ने कहा कि हम उन सभी वैज्ञानिकों का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है।
बता दें कि चांद पर चंद्रयान के सफल लैंडिंग के बाद अपना देश उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिनके यान चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। ऐसा करने वाला भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश होगा।
बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज शाम 5:27 बजे से चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण करेगा। इसरो की वेबसाइट (https://isro.gov.in), इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इसरो के फेसबुक पेज (facebook.com/ISRO) पर इसे देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: