Chandrayaan-3: 'बेटे ने कड़ी मेहनत की...', सफल लैंडिंग के बाद भावुक पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात
Edited By Pushpendra Sharma

chandrayaan-3 project director P Veeramuthuvel Father on successful landing
Edited By Pushpendra Sharma

chandrayaan-3 project director P Veeramuthuvel Father on successful landing
Chandrayaan-3 Project Director P Veeramuthuvel Father on Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसरो के वैज्ञानिकों की आज पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। इसमें चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल भी शामिल हैं। जैसे ही चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की। उनके पिता पी पलानीवेल भावुक हो गए। उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल की सफल लैंडिंग का जश्न मनाकर कहा कि वह बहुत खुश हैं। उनके बेटे ने कड़ी मेहनत की है।
पी वीरमुथुवेल के पिता ने अपने विलुपुरम स्थित घर से चंद्रयान-3 के मिशन की लाइव फीड देखी। उन्होंने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा- “आज चंद्रयान-3 बहुत सफलतापूर्वक उतर गया। इसलिए भारत के साथ-साथ तमिलनाडु के प्रत्येक व्यक्ति को खुशी है। मैं भी बहुत खुश हूं। मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की। एक पिता के रूप में मैं आपके साथ खुशी साझा कर रहा हूं।”
Chandrayaan-3 Mission:
Updates:The communication link is established between the Ch-3 Lander and MOX-ISTRAC, Bengaluru.
Here are the images from the Lander Horizontal Velocity Camera taken during the descent. #Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/ctjpxZmbom
— ISRO (@isro) August 23, 2023
बता दें कि चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। इससे भारत ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया। चार साल पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हो गई थी। इसलिए भारत के लिए यह उपलब्धि और भी ज्यादा खास रही। देश के तीसरे चंद्र मिशन के लैंडर विक्रम की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा- ‘भारत चंद्रमा पर है।’ जैसे ही लैंडर ने चांद पर कदम रखा, बेंगलुरु में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो मुख्यालय तालियों से गूंज उठा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: