चंद्रशेखर राव ने बेटी के. कविता को पार्टी से किया सस्पेंड, पार्टी पर नुकसान पहुंचाने का है आरोप

तेलंगाना की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी ही बेटी के. कविता को पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से बाहर निकाल दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

तेलंगाना में केसीआर ने एमएलसी कविता को पार्टी ने निबंलित कर दिया।

तेलंगाना में केसीआर ने एमएलसी कविता को पार्टी ने निबंलित कर दिया।

विज्ञापन

तेलंगाना की राजनीति में बिहार जैसी हलचल देखने को मिली है। बिहार में पार्टी विरोधी गतिविधियों में जैसे आरजेडी मुखिया लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, उसी प्रकार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी MLC बेटी के कविता को पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से बाहर निकाल दिया है। कविता का पूरा नाम कलवाकुन्तल कविता है। वर्तमान में वह एमएलसी हैं। कविता तेलंगाना की निजामाबाद सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। कविता को हालिया व्यवहार और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया, जिन्हें पार्टी के लिए हानिकारक माना गया।

BRS पार्टी ने जारी किया बयान

के. कविता को पार्टी से निबंलित करने के बाद बीआरएस ने आधारिक पत्र जारी किया। कहा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से ले रहा है क्योंकि पार्टी एमएलसी के. कविता का हालिया व्यवहार और चल रही पार्टी विरोधी गतिविधियां बीआरएस पार्टी को नुकसान पहुंचा रही हैं। पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने के. कविता को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने बताया नाटक

के. कविता पर राजनीति शुरू हो गई है। अपनी ही बेटी को पार्टी से निकालने के बाद कांग्रेस ने पूरी प्रक्रिया को नाटक बताया है। कांग्रेस सांसद मंदादी अनिल कुमार यादव ने कहा कि तेलंगाना की जनता के सामने सच्चाई आ गई है और पूरे परिवार ने तेलंगाना को लूटा है। लड़ाई बस इसी बात पर है कि बीआरएस का अगला अध्यक्ष कौन होगा। यह एक परिवार का बहुत बड़ा नाटक है।

कविता के समर्थन में उतरे लोग

एक ओर एमएलसी के. कविता के निबंलन पर राजनीति शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर, लोग उनके समर्थन में भी उतर आए हैं। तेलंगाना जागृति के युवा उपाध्यक्ष रवि राठौड़ ने कहा कि अन्याय हुआ है। जिस तरह से उन्हें निलंबित किया गया है वह बिल्कुल गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ