ADR Report on CM Wealth: एसोसिएशन फाॅर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर सीएम हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके विपरीत पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15 लाख रुपये है। वित्त वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 85 हजार 854 रुपये थी। इसकी तुलना में एक सीएम की औसत आय 13 लाख 64 हजार 310 रुपये है, जो देश की औसत प्रति व्यक्ति आय से 7.3 गुना ज्यादा है।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार प्रति मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1630 करोड़ रुपये है। अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू देश के दूसरे सबसे अमीर सीएम हैं। उनके पास 332 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसके साथ ही उन पर 180 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया 51 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एमपी के सीएम मोहन यादव 42 करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ 33 लाख की संपत्ति हैं।
ये भी पढ़ेंः ISRO ने रचा इतिहास, स्पेसक्राफ्ट की डाॅकिंग करने वाला Spadex मिशन लाॅन्च
उमर अब्दुल्ला दूसरे गरीब सीएम
बता दें कि जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला 55 लाख की संपत्ति के साथ देश के दूसरे कम संपत्ति वाले सीएम हैं। केरल के सीएम 1 करोड़ 18 लाख की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास 1 करोड़ 54 लाख की संपत्ति है। राजस्थान के सीएम भजनलाल के पास एक करोड़ 46 लाख की संपत्ति है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के पास 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास 13 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
ये भी पढ़ेंः क्या टैलेंट माइग्रेशन से प्रभावित होगा देश का आर्थिक विकास? जोहो सीईओ ने कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
47 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
51 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines