जगन मोहन रेड्डी के दावों पर चंद्रबाबू नायडू की पार्टी का आया बयान, राहुल गांधी के साथ संपर्क का किया था दावा

Rahul Gandhi Chandrababu Naidu: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और NDA में शामिल चंद्रबाबू नायडू की कथित बातचीत का दावा पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किया था। उन्होंने वोट चोरी पर चल रहे घमासान के बीच ये दावा करते हुए सियासी हलचल मचा दी। इसके बाद TDP को बयान जारी करना पड़ा।

jagan mohan reddy rahul gandhi chandrababu naidu

जगन मोहन रेड्डी ने राहुल गांधी और चंद्रबाबू नायडू की बातचीत का दावा किया।

Rahul Gandhi Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और YSRCP के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को बड़ा दावा करते हुए राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी। रेड्डी ने दावा किया कि NDA में शामिल राज्य के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू राहुल गांधी के संपर्क में हैं। दोनों की बातचीत हॉटलाइन पर चल रही है। ये दावा करते हुए सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई कि क्या NDA को बड़ा झटका लगने वाला है। इन्हीं दावों के बीच TDP को बयान जारी करना पड़ा।

‘सीधी हॉटलाइन आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ’

पार्टी ने इस तरह के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। टीडीपी ने रेड्डी की हॉटलाइन वाले कमेंट की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी की सीधी हॉटलाइन सिर्फ आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ है। टीडीपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. ज्योत्सना तिरुनगरी ने कहा- जगन निराश हैं। तिरुनगरी ने वाईएसआरसीपी प्रमुख की शराब घोटाले में संलिप्तता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अपने ‘नोट-चोरी’ के बारे में जवाब देना चाहिए।

‘डबल इंजन वाली सरकार कर रही बेहतर काम’

तिरुनगरी ने पुलिवेंदुला और वोंटीमिट्टा में चुनावों पर वाईएस जगन मोहन रेड्डी के दावों को खारिज किया। उन्होंने बकवास करने और झूठी कहानी गढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेड्डी चुनाव में हार के डर से एक बार फिर बकवास कर रहे हैं। ज्योत्सना ने कहा कि TDP और NDA सरकार की आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ ‘हॉटलाइन’ है। हम पर लोग भरोसा जताते हैं और हमारा भी भरोसा लोगों पर है। इसी तरह हम काम करते हैं। हमारी डबल इंजन वाली सरकार सही काम कर रही है और बेहतर नतीजे भी दे रही है। इस वजह से जगन निराश और हताश हैं।

शराब घोटाले में भूमिका पर उठाए सवाल

ज्योत्सना ने जगन के वोट चोरी के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि आपको शराब घोटाले में की गई नोट चोरी के बारे में सोचना चाहिए। करोड़ों रुपये की डील का जवाब देना चाहिए। आपको बता दें कि YSRCP प्रमुख की शराब घोटाले में भूमिका की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि 30 से 35 साल से पुलिवेंदुला में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए थे। इस बार यहां 11 नामांकन हुए। सभी उम्मीदवारों ने अपना प्रचार किया।

जगन मोहन रेड्डी ने क्या दिया था बयान?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR पर बात करते हुए जगन मोहन रेड्डी ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि चंद्रबाबू नायडू से राहुल गांधी से बात तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के जरिए चल रही है। पूर्व सीएम ने राज्य में चल रही गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और पूछा कि राहुल गांधी इस मामले पर चुप क्यों हैं। जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि जब हमने 2024 के चुनाव के बाद वोट चोरी का मुद्दा उठाया था, तब राहुल गांधी ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया। रेड्डी ने कहा कि मतदान और काउंटिंग के बीच मतों का अंतर 12 प्रतिशत था, ऐसा कैसे हुआ?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ