चंद्रबाबू नायडू... कैदी नंबर 7691; गिरफ्तारी के विरोध में आंध्र प्रदेश बंद, 10 पॉइंट्स में जानें ताजा हालात
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Chandrababu Naidu Arrest Protest Live Updates! आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश में हालात तनावपूर्ण हैं। बवाल या फिर किसी भी आपातकाल की स्थिति को देखते हुए राज्य में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतारा गया है।
ताजा जानकारी के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान राजमुंदरी सेंट्रल जेल में उनकी पहचान कैदी नबंर 7691 है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सेंट्रल जेल में 73 साल के चंद्रबाबू नायडू को स्नेहा ब्लॉक के स्पेशल कमरे में रखा गया है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि उन्हें स्पेशल कमरा सुरक्षा को मद्देनजर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और उनके वरिष्ठ नेता नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में हिरासत में ले लिया है। आंध्र पुलिस ने बताया है कि दोनों नेताओं को विजयवाड़ा शिफ्ट किया गया है। हालांकि अभी तक उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया गया है कि कल्याण ने शनिवार को नंदयाला में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की और पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विजयवाड़ा की ओर जाने का प्रयास किया।
#WATCH | Andhra Pradesh former CM N Chandrababu Naidu brought to Rajahmundry Central Prison.
CM N Chandrababu Naidu was sent to judicial custody till September 23 in a corruption case yesterday. pic.twitter.com/tM3L0dEdw7
— ANI (@ANI) September 11, 2023
हालांकि, पुलिस हैदराबाद से विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरने से पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया था। इसके बाद कल्याण ने सड़क मार्ग से जाने की कोशिश की। बताया गया है कि शनिवार को उनके काफिले को एनटीआर जिले में दो बार रोका गया, जिसके बाद कल्याण अपने वाहन से उतरे और विजयवाड़ा में मंगलागिरी की ओर चलने लगे।
पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के साथ हुई खींचतान के बाद कल्याण अनुमंचीपल्ली में सड़क पर लेट गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। नंदीगामा उपमंडल पुलिस अधिकारी जनार्दन नायडू ने कहा कि हमने पवन कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। उन्हें विजयवाड़ा में रखा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों को न्यायाधीश के सामने पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह सिर्फ एहतियाती हिरासत है।
उधर, तेलुगु देशम पार्टी ने सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में आज यानी सोमवार को आंध्र प्रदेश बंद का आह्वान किया है। पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने राज्य बंद के आह्वान को अपना समर्थन दिया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में शनिवार को गिरफ्तारी के बाद रविवार को चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: