Chandigarh University: कथित तौर पर छात्राओं के न्यूड वीडियो लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने SIT गठित की है। यह SIT पूरे प्रकरण की जांच करेगी। छात्रों, प्रशासन पकड़े गए दोनों आरोपी छात्रा व उसके बॉयफ्रेंड से विस्तृत जांच होगी। इस टीम में साइबर एक्सपर्ट व महिला अधिकारी शामिल होंगी जो छात्राओं से अलग-अलग बात करेंगे। SIT मामले की तह तक जाएंगी और इसकी जांच करेगी। इससे पहले आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किया है।
अब पुलिस उससे वीडियो बनाने का कारण, बनाने के बाद आगे किसे और क्यों देने आदि के बारे में पूछताछ करेगी। इससे पहले आज शाम को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आदेश जारी कर 19 और 20 सितंबर को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बंद रहने का निर्देश दिया है। इस समय बड़ी संख्या में छात्र मोहाली चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाहर एकत्रित हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथ में बैनर-पोस्टर हैं जिस पर justice for CU girls लिखा है। छात्रों के मुताबिक इस घटना से होस्टल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिन छात्रों के वीडियो बनें है उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट के बाहर डेरा डाल लिया है। मौके पर पुलिसबल तैनात है। अतिरिक्त बल ने बैरिकेड लगा स्थित को फिलहाल काबू में किया हुआ है।
इससे पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियां हमारी शान, मर्यादा और गौरव हैं और ऐसी कोई भी घटना निंदनीय है। आज दोपहर में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों के वीडियो कथित तौर पर लीक होने को लेकर उठे विवाद के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। विश्वविद्यालय ने दावा किया कि आरोपी जिसे कल रात गिरफ्तार किया गया था ने अपने प्रेमी के साथ अपना निजी वीडियो साझा किया। विश्वविद्यालय ने इस तरह के 60 वीडियो वायरल होने की खबरों का खंडन किया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
29 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
5 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines