Chandigarh Mayor Kuldeep Kumar Profile : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद अपना फैसला सुना दिया। SC ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह द्वारा घोषित किए गए चुनाव नतीजे को रद्द कर दिया। इसके बाद अदालत ने आप-कांग्रेस के संयुक्त मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं कुलदीप कुमार, जो चंडीगढ़ के मेयर नियुक्त किए गए।
वार्ड नंबर 26 से हैं पार्षद
चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार की उम्र 39 साल है। कुलदीप कुमार की पत्नी का नाम ममता है। उनके दो बच्चे आदित्य और उमंग हैं। आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप कुमार वार्ड नंबर 26 से पार्षद हैं। वे गरीब परिवार से तालुल्क रखते हैं।
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया परिणाम, कुलदीप कुमार मेयर घोषित
कुलदीप कुमार के पास 7 लाख रुपये की कुल संपत्ति है
हलफनामे 2021 के मुताबिक, कुलदीप कुमार की शिक्षा पंजाब में हुई है। उन्होंने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की। अगर चल-अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 7 लाख रुपये की संपत्ति है। उनकी पत्नी ममता के नाम पर 1 लाख 66 हजार रुपये की संपत्ति दर्ज है। उनके पास जो कार है, वो भी लोन पर है।
सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को घोषित किया चंडीगढ़ मेयर
सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को जमकर फटकारा। अदालत ने वीडियो फुटेज देखा और चुनाव में गड़बड़ी की जांच की। SC ने अनिल मसीह से पूछा कि आपने बैलेट पेपर पर क्रॉस के निशान क्यों लगाए तो इस पर उन्होंने कहा कि डिफेक्टेड की वजह से मतपत्र पर निशान लगाए थे। सुनवाई के बाद अदालत ने आठ अमान्य मतपत्रों को मान्य घोषित करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के घोषित चुनाव नतीजे को रद्द कर दिया और इंडियन गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ मेयर चुनाव: अनिल मसीह का एक और वीडियो आया सामने, हेराफेरी के गंभीर आरोप
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले कुलदीप कुमार
कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह न्याय की जीत हुई है। भाजपा पिछले 9 सालों में जिस तरह से चंडीगढ़ को एक नंबर से 65 नंबर पर ले गई, अब हम फिर चंडीगढ़ को एक नंबर सिटी बनाएंगे।
यह भी पढ़ें : लोकतंत्र की हत्या! चंडीगढ़ नगर निगम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मेयर चुनाव में धांधली पर CJI सख्त
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुलदीप कुमार गरीब परिवार से तालुल्क रखते हैं। इंडिया गठबंधन की तरफ से चंडीगढ़ के मेयर बनने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारतीय जनतंत्र और सुप्रीम कोर्ट की वजह से यह संभव हो सका। किसी भी तरह हमें अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाना है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
5 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
7 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
7 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
8 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
9 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines