हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

INDIA गठबंधन पहला चुनाव हारा, चंडीगढ़ में BJP की बड़ी जीत, मनोज सोनकर बने मेयर

Chandigarh Mayor Election 2024 Result: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। सीधा मुकाबला INDIA गठबंधन से था। जानिए कौन बना मेयर और कैसे हुई वोटिंग?

विज्ञापन
मनोज सोनकर

Chandigarh Mayor Election 2024 Result Update: चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन भाजपा जीत गई है। वहीं INDIA गठबंधन अपना पहला चुनाव हार गया है। भाजपा के मनोज सोनकर मेयर बने हैं। उन्होंने गठबंधन के कुलदीप टीटा को हराया। उन्हें 16 वोट मिले, जबकि गठबंधन को सिर्फ 12 वोट मिले। 8 वोट कैंसिल हो गए।

चुनाव में भाजपा का कांग्रेस और आम आदमीं पार्टी गठबंधन के साथ सीधा मुकाबला था। पहली बार भाजपा का विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA से टकराव हुआ और पहले ही मुकाबले में गठबंधन चारों खाने चित्त हो गया। INDIA गठबंधन की ओर से चंडीगढ़ में AAP-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे थे।

 

चंडीगढ़ में वोटों का गणित

बता दें कि 35 पार्षदों वाले चंडीगढ़ नगर निगम में आज से पहले AAP और कांग्रेस के 20 पार्षद थे। भाजपा के 14 पार्षद हैं। भाजपा के हिस्से में एक वोट सांसद किरण खेर का भी है। अकाली दल का एक पार्षद था। बहुमत के लिए 19 वोट चाहिए, लेकिन चंडीगढ़ नगर निगम में पिछले 2 साल से भाजपा मेयर चुनाव जीत रही है।

विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अनिल मसीह थे, जिन्होंने वोटिंग और वोट काउंटिंग की वीडियोग्राफी भी कराई। पिछली बार मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था, लेकिन इस बार सुरक्षा के चलते नगर निगम ऑफिस के बाहर म केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस की टीमें तैनात की गई थी, जिन्हें कड़े निर्देश भी दिए गए थे।

 

चुनाव अधिकारी पर आरोप, मतगणना को लेकर हंगामा

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ का मेयर चुनने के लिए वोटिंग तो शांतिपूर्ण हो गई थी, लेकिन AAP-कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह पर आरोप लगाए।

पार्षदों ने कहा कि अनिल मसीह बैलेट पेपर में गड़बड़ी कर रहे हैं। वहीं अनिल मसीह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह बैलेट पेपर्स पर सिग्नेचर कर रहे थे, लेकिन दोनों पार्टियों के पार्षदों ने इस बार को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के पार्षदों की मांग की कि वोटों की काउंटिंग सभी के सामने होनी चाहिए। इसके जवाब में चुनाव अधिकारी ने दोटूक शब्दों में कहा कि चुनाव के एक्ट में मतगणना सभी के सामने कराने का प्रावधान नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola