---विज्ञापन---

नीतीश मंत्रिमंडल में विस्तार के आसार, कांग्रेस और RJD के विधायक बन सकते हैं मंत्री

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर हलचल तेज है। माना जा रहा है कि 24 जुलाई को नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। दावा है कि राष्ट्रीय जनता दल से दो और कांग्रेस से दो नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों […]

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर हलचल तेज है। माना जा रहा है कि 24 जुलाई को नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। दावा है कि राष्ट्रीय जनता दल से दो और कांग्रेस से दो नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों ही दलों से 2-2 मंत्री बनाए जा सकते है।

राजद-कांग्रेस के विधायक बन सकते हैं मंत्री

जानकारी के अनुसार भक्त चरण दास ने सीएम नीतीश से शुक्रवार को भी दिल्ली से फोन पर बात की है। कांग्रेस के अलावा आरजेडी से भी दो नए मंत्री बनाए जाने की संभावना है। नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस से अभी दो मंत्री आफाक अहमद और मुरारी गौतम हैं। इनके अलावा पार्टी के दो और नेताओं को मंत्री बनाया जाना है। कांग्रेस लंबे समय से इसकी मांग कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने स्तर पर दोनों संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। इन्हें सीएम नीतीश कुमार के समक्ष रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

राजद से भी दो नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले राजद कोटे से मंत्री कार्तिक कुमार और सुधाकर सिंह इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह भी नए मंत्री आने की चर्चा जोरों पर है। इस संबंध में सीएम नीतीश ने पिछले दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी से चर्चा भी की थी।

लोकसभा चुनाव की तैयारी?

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश मंत्रिमंडल में विस्तार काफी महत्वपूर्ण है। इस विस्तार से महागठबंधन को फायदा मिलने के आसार है। बता दें कि बीते महीने जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली पार्टी हम के नेता संतोष सुमन ने भी नीतीश सरकार से इस्तीफा दे दिया था। मांझी के अगुवाई वाली पार्टी अब भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2023 10:45 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola