Tomato Prices: देश भर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। 150-200 रुपए प्रति किलो टमाटर बिक रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि टमाटर के भाव कब कम होंगे? तो जवाब राहत भरा है। केंद्र सरकार ने नाफेड और एनसीसीएफ को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से तुरंत टमाटर और अन्य महंगी सब्जियों को खरीदने का निर्देश दिया है। खरीद के बाद टमाटर देशभर में भेजे जाएंगे। जिन क्षेत्रों में ज्यादा खपत है, वहां एजेंसियां अपने सेंटर्स के जरिए कम दाम पर बेचेंगी।
खाद्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार तक टमाटर का स्टॉक खुदरा दुकानों के माध्यम से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रियायती कीमतों पर वितरित किया जाएगा।
क्यों बढ़े टमाटर के भाव?
भारत में टमाटर की खेती लगभग सभी राज्यों में होती है। लेकिन सबसे ज्यादा पैदावार दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में होती है, जो कुल उत्पादन का 56-58 फीसदी है। जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर में टमाटर का उत्पादन कम होता है। इस साल मौसम की मार भी टमाटर की फसल को झेलनी पड़ी है। इसके चलते दाम 150 से 200 रुपए तक पहुंच गए हैं।
जल्द बाजार में आएगी नई पैदावार
वर्तमान में गुजरात, मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के बाजारों में टमाटर की आपूर्ति ज्यादातर महाराष्ट्र विशेषकर सतारा, नारायणगांव और नासिक से होती है। आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले (चित्तूर) में भी आवक जारी है। दिल्ली एनसीआर में आवक मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से होती है और कुछ मात्रा कर्नाटक के कोलार से आती है। नासिक जिले से जल्द ही नई फसल की आवक होने की उम्मीद है। इसके अलावा अगस्त में नारायणगांव और औरंगाबाद बेल्ट से अतिरिक्त आपूर्ति आने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश से भी आवक शुरू होने की उम्मीद है। खाद्य मंत्रालय संभावना जताई है कि जल्द ही लोगों को टमाटर सस्ते भाव में मिलेंगे।
दिल्ली-एनसीआर में 20 रुपए से भाव बढ़कर 150 तक पहुंचे
दिल्ली में टमाटर की कीमतें जून की शुरुआत में 20 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जो पिछले सप्ताह 110 रुपये हो गईं। अब 150 से 200 रुपए प्रति किलो टमाटकर बिक रहे हैं। इसी तरह अहमदाबाद और कोलकाता में 117 रुपये, 100 रुपये और 148 रुपये हो गए हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
3 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines