हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'केंद्र का अध्यादेश सत्ता हड़पने वाला', केजरीवाल बोले- एकजुट विपक्ष राज्यसभा में नहीं होने देगा पास

विज्ञापन
Delhi Cm Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश को सत्ता हड़पने वाला करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह उच्चतम न्यायालय में टिक नहीं पाएगा। केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि एकजुट विपक्ष राज्यसभा में इसे हरा देगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बारे फिर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे सत्ता हड़पने वाला अध्यादेश करार दिया है। इसके साथ उन्होंने इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी एकता पर जोर दिया है। सीएम केजरीवाल ने बुधवार को सीपीआई जनरल डी राजा से मुलाकात की थी।

मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने व्यावहारिक रूप से पूरी दिल्ली सरकार को अपने कब्जे में ले लिया है। आप सरकार के अनुसार, जद (यू), राजद, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी), राकांपा, बीआरएस, डीएमके, सपा, झामुमो और माकपा के बाद सीपीआई ने केंद्र के खिलाफ केजरीवाल के अभियान को अपना समर्थन दिया है। केजरीवाल सरकार का कहना है कि केंद्र के दिल्ली विरोधी अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के अभियान को कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola