Lt General Anil Chauhan: केंद्र ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को भारत के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान (सेवानिवृत) भारत सरकार सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की थीं। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है।
अभी पढ़ें – रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख की जवानों से मुलाकात, गाया इस फिल्म का गाना
बता दें कि 63 वर्षीय जनरल रावत ने जनवरी 2020 में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला था। यह पद तीन सेवाओं – थल सेना, नौसेना और वायु सेना को एकीकृत करने के लिए बनाया गया था।
पूर्व सीडीएस बिपिन रावत की मृत्यु के 9 महीने बाद लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान मई 2021 में पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। बता दें कि जनरल रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे। दिसंबर 2021 में तमिलनाडु में सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हेलिकॉप्टर में जनरल रावत सवार थे। हादसे में रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।
18 मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। मेजर जनरल के पद पर अनिल चौहान ने उत्तरी कमान के महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली और बाद में सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने।
अभी पढ़ें – 2nd CDS of India: अनिल चौहान 30 सितंबर को संभालेंगे CDS का पदभार, बिपिन रावत की लेंगे जगह
सेना में उनकी विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines