हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ED, CBI और NIA एक दूसरे से कैसे अलग? क्या है तीनों की जांच का तरीका और अधिकार

Central Investigating Agencies: अक्सर आपने प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक्शन के बारे में सुना होगा। इन सभी एजेंसियों के जांच का दायरा भी अलग-अलग होता है। यहां जानिए तीनों एजेंसियां किन अपराधों में और कैसे जांच करती हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Central Investigating Agencies: भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) तीन प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियां हैं, जो विभिन्न प्रकार के अपराधों की जांच करती हैं। हालांकि, इनका कार्यक्षेत्र, अधिकार और केस आवंटन की प्रक्रिया एक-दूसरे से काफी अलग होती है। इन सभी एजेंसियों को एक्शन लेने के लिए भी अपने अधिकार में आने वाले डिपार्टमेंट से इजाजत लेनी पड़ती है। जानिए इन तीनों एजेंसियों की शुरुआत कब और क्यों की गई थी?

ED कैसे काम करती है?

ED की स्थापना 1 मई, 1956 को हुई और इसके एक साल बाद 1957 में इसका नाम ‘प्रवर्तन निदेशालय’ रखा गया। यह आर्थिक अपराधों और विदेशी मुद्रा उल्लंघन से संबंधित मामलों की जांच करने के लिए बनाया गया है। इसके अधिकारों की बात करें तो ED स्वतः संज्ञान (Suo moto) नहीं ले सकती है। इसके लिए इसको CBI या राज्य पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर केस दर्ज करना होता है। यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसका मुख्य ऑफिस दिल्ली में है। वहीं, कई राज्यों में भी क्षेत्रीय ऑफिस मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: ED ने गूगल-मेटा को ऑनलाइन बैटिंग मामले में भेजा नोटिस, भारत में इसको लेकर क्या कानून है? कई देशों ने बनाए नियम

विज्ञापन

CBI किन मामलों की करती है जांच?

CBI की स्थापना 1941 में विशेष पुलिस स्थापना के रूप में हुई थी। उस समय यह एजेंसी भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराध और गंभीर अपराधों की जांच किया करती थी। इसके अलावा ये इंटरपोल के लिए भारत की नोडल एजेंसी भी है। CBI को किसी राज्य में जांच करने के लिए उस राज्य की इजाजत लेनी पड़ती है। CBI को अक्सर किसी भी हाई प्रोफाइल या पेचीदा मामले की जांच में शामिल किया जाता है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन काम करता है।

NIA इन दोनों एजेंसियों से कैसे अलग?

इसी तरह NIA की स्थापना 2009 में हुई। मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद देश की सुरक्षा को देखते हुए इस एजेंसी को लाने की जरूरत महसूस हुई। यह एजेंसी देश में होने वाली आतंकी गतिविधियों की जांच करती है। प्रमुख काम आतंकवादी हमले से निपटना या नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मसले हैं। NIA फिलहाल पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: साई ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, इंग्लैंड में आरोपी की प्रॉपर्टी अटैच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola