Railway Bonus 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दे दी.
बता दें कि हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले योग्य रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है. इस साल भी, लगभग 10.91 लाख नॉन-गजेटेड रेल कर्मचारी को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है.
पीएलबी का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए और अधिक प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है. प्रत्येक पात्र रेलवे कर्मचारी के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी की अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये है.
किन्हें मिलेगा ये पैसा?
उपरोक्त राशि का भुगतान विभिन्न श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों को किया जाएगा.
साल 2024-25 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढोया और लगभग 7.3 बिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया.
मोदी कैबिनेट कई प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
मंत्रिमंडल ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेलवे लाइन खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को भी मंजूरी दी, जिसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपये है. बिहार राज्य के चार जिलों को कवर करने वाली इस परियोजना से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 104 किलोमीटर की वृद्धि होगी.
परियोजना खंड राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा, पावापुरी आदि जैसे प्रमुख स्थलों को भी रेल संपर्क प्रदान करता है, जिससे देश भर से तीर्थयात्री और पर्यटक आकर्षित होते हैं. बहु-ट्रैकिंग परियोजनाएं लगभग 1,434 गांवों और लगभग 13.46 लाख आबादी तथा दो आकांक्षी जिलों (गया और नवादा) तक संपर्क बढ़ाएंगी.
यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट के 6 बड़े फैसले, 11 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली पर बोनस का ऐलान
कैबिनेट ने बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के 4-लेन निर्माण को भी हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर मंजूरी दे दी है. इस परियोजना की कुल लंबाई 78.942 किलोमीटर है और इसकी लागत 3,822.31 करोड़ रुपये है.
जहाज निर्माण, समुद्री वित्तपोषण और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक व्यापक 4-स्तंभीय दृष्टिकोण के साथ भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को भी हरी झंडी दे दी गई है.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines