हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

केंद्र सरकार ने दिया नए साल का तोहफा, इन स्कीमों पर मिलेगा ज्यादा ब्याज दर

विज्ञापन

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने नए साल से पहले तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और टाइम डिपॉजिट सहित कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्रालय ने किसान विकास पत्र , पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं एनएससी ( NSC) और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर मिलने वाले ब्याज पर बढ़ोतरी करने का ऐलान किया।

जनवरी से मार्च की तिमाही के लिए कुछ सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों में 0.20 से 1.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। सीनियर सिटिजंस सेविंगस्कीम पर दिसंबर तिमाही में 7.6% ब्याज मिल रहा था। अब यह बढ़कर 8% किया गया है। वहीं नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर अभी तक 6.8% का इंटरेस्ट रेट मिल रहा था जिसे बढ़ाकर 7% किया गया है। सुकन्या समृद्धि योजना और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की ब्याज दरों में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है।

और पढ़िए –विश्व स्टार्टअप सम्मेलन में $600 बिलियन से अधिक के AUM पर बनी सहमति, उद्योग जगत में आएगा बदलाव

एक से पांच साल की अवधि की पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम्स पर ब्याज दरें एक जनवरी 2023 से 1.1 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी। मासिक आय योजना में भी ब्याज दर 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया गया है।

बता देे कि आरबीआई ने लगातार पांच बार दिसंबर में रेपी रेट में बढ़ेतरी की थी। अपनी मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद पॉलिसी रेट्स रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो चुका है।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें