---विज्ञापन---

देश angle-right

केंद्र सरकार का दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बोनस देने का किया ऐलान

Central Government Diwali Bonus 2023: एडहॉक बोनस के तहत सभी पात्र कर्मियों को 30 दिन के वेतन जितनी राशि मिलेगी।

---विज्ञापन---

Central Government Diwali Bonus 2023: कुमार गौरव, नई दिल्ली: दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को गुड न्यूज मिली है। सरकार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसके तहत सभी पात्र कर्मियों को 30 दिन के वेतन जितनी राशि मिलेगी। यानी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी गई है।

अराजपत्रित कर्मचारी को भी दिया जाएगा बोनस का लाभ

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले अराजपत्रित कर्मचारी को भी यह बोनस दिया जाएगा। भले ही वे प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिल सकेगा। जानकारी के मुताबिक, एडहॉक बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सभी योग्य कर्मियों को भी मिलेगा।

---विज्ञापन---

Image

महंगाई भत्ता 4% बढ़कर 46% होने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट केंद्रीय इसके साथ ही एक और बड़ा ऐलान कर सकती है। कैबिनेट कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। कहा जा रहा है कि महंगाई भत्ता 4% बढ़कर 46% होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि कल सुबह 10.30 बजे ये फैसला लिया जा सकता है। दरअसल, बुधवार को कैबिनेट की बैठक होनी है, उसमें ये अहम फैसला लिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Same Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब एलजीबीटीक्यू समुदाय के पास क्या विकल्प बचा?

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2023 11:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola