आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा कदम उटाया है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में आतंकवादियों की ओर से जम्मू और कश्मीर में अपना नेटवर्क चलाने के लिए कम्यूनिकेशन प्लेटफार्मों के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले 14 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है।
आतंकी कर रहे थे इन ऐप्स का इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित मैसेंजर एप्लिकेशन में क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल हैं।
और पढ़िए – Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम मोदी ने प्रेरणादायक कहानियों के साथ की विकास की बात, बोले- मन की बात मेरे लिए पूजा है
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवादियों की ओर से जम्मू-कश्मीर में ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य गुर्गों को कोडेड संदेश भेजने के लिए इन एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा था।
250 से ज्यादा चीनी ऐप पर लगा प्रतिबंध
बताया गया है कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले मोबाइल एप्लिकेशन पर कार्रवाई कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी केंद्र सरकार कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है।
पिछले कुछ वर्षों में भारत सरकार ने भारत की संप्रभुता-अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रही होने का हवाला देते हुए लगभग 250 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
और पढ़िए – Punjab Gas Leak: लुधियाना के गियासपुरा में जहरीली गैस का रिसाव; 11 लोगों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती
अब तक ये ऐप्स किए बंद
जून 2020 से केंद्र सरकार ने 200 से ज्यादा चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें टिकटॉक, शेयरिट, वीचैट, हेलो, लाइक, यूसी न्यूज, बिगो लाइव, यूसी ब्राउजर, एक्सेंडर, कैंस्कैनर, पबजी मोबाइल और गरेना फ्री फायर जैसे लोकप्रिय मोबाइल गेम शामिल हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines