---विज्ञापन---

देश angle-right

Census 2027: जनगणना के दूसरे फेज में पूछे जाएंगे कौन-से 40 सवाल? नोटिफाई लिस्ट आई सामने, 4 राज्यों में चलेगी गणना

जनगणना 2027 का दूसरा फेज सितंबर महीने में चलेगा और देश के चारों पहाड़ी राज्यों में जनसंख्या काउंट होगी. जनगणना के दूसरे फेज का शेड्यूल पहले ही जारी हो गया था, अब केंद्र सरकार ने इस फेज में पूछे जाने वाले सवालों की सूची भी नोटिफाई कर दी है.

---विज्ञापन---

केंद्र सरकार ने जनगणना के दूसरे फेज के दौरान पूछे जाने वाले 40 सवालों को नोटिफाई कर दिया है. इन सवालों में जाति और कोरोना वैक्सीनेशन की जगह से जुड़े सवाल भी शामिल हैं. जनगणना में पहली बार जाति गणना चल रही है, इसलिए लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि वे अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंधित हैं या उनकी जाति क्या है? लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में 1 से 30 सितंबर के बीच जनगणना होगी, क्योंकि इस महीने में इन चारों राज्यों में मौसम ठीक रहता है तो पहाड़ी इलाकों में जनगणना करने में सरकारी कर्मचारियों को कोई समस्या नहीं आएगी.

इस तरह चलेगा दूसरे फेज का शेड्यूल

बता दें कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 17 से 31 अगस्त तक चारों राज्यों के लोग ‘सेल्फ एन्युमेरेशन’ कर सकेंगे. उसके बाद 1 सितंबर से 30 सितंबर तक घर-घर जाकर सरकारी कर्मचारी जनगणना करेंगे. 1 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक जनगणना का रेफ्रेंस फेज चलेगा. 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक रिवीजन राउंड चलेगा. वहीं जाति जो बताई जाएगी, वही रिकॉर्ड होगी. इसके लिए जाति प्रमाण-पत्र या किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी. अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) के लिए ड्रॉप-डाउन मेन्यू होगा, जो उस राज्य की SC/ST कास्ट की लिस्ट शो करेगा. 

---विज्ञापन---

दूसरे चरण में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

1. व्यक्ति का नाम
2. परिवार के मुखिया से संबंध
3. लिंग
4. जन्म तिथि और आयु (पूर्ण वर्षों में)
5. वर्तमान वैवाहिक स्थिति
6. विवाह के समय आयु (पूर्ण वर्षों में)
7. जीवनसाथी का नाम
8. घोषित राष्ट्रीयता
9. धर्म
10. अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति
11. पिता का विवरण
12. माता का विवरण
13. दिव्यांगता
14. मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएं
15. साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति
16. शैक्षिक संस्थान में उपस्थिति की स्थिति
17. प्राप्त उच्चतम शैक्षिक स्तर और स्ट्रीम/विषय
18. पिछले वर्ष के दौरान कभी काम किया
19. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी
20. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी
21. पेशा
22. उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार
23. कामगार का वर्ग
24. गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-कामगार के लिए)
25. काम की तलाश या काम के लिए उपलब्ध (मार्जिनल, सेमी-मार्जिनल और नॉन-वर्कर के लिए)
26. काम की जगह तक आना-जाना
27. जन्म स्थान
28. पिछली बार रहने की जगह
29. माइग्रेशन (एक जगह से दूसरी जगह बसने) का कारण
30. पिछली बार माइग्रेशन के बाद से इस गाँव/शहर में रहने की अवधि
31. स्थायी आवासीय पता
32. अभी जीवित बच्चों की संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए)
33. अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए)
34. पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा महिलाओं के लिए)
35. कोविड-19 टीकाकरण की जगह 35. बैंक खातों की कुल संख्या
36. मोबाइल नंबर (अगर उपलब्ध हो)
37. आधार नंबर (अगर उपलब्ध हो)
38. वोटर आईडी नंबर (अगर उपलब्ध हो)
39. पासपोर्ट नंबर (अगर भारतीय पासपोर्ट धारक हों)
40. ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

First published on: Aug 14, 2026 12:18 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola