श्रीनगर: रक्षा स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को राजौरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। बता दें कि राजौरी में सीडीएस अनिल चौहान की ये पहली यात्रा थी।
अधिकारियों ने कहा कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह के साथ जनरल चौहान ने राजौरी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ दिवाली मनाई।
अभी पढ़ें – बांग्लादेश बॉर्डर पर दो महिला समेत पकड़े गए पांच लोग, फिर उनके साथ सेना ने यह किया
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल डेवेन्डर आनंद ने कहा कि सीडीएस चौहान नौशेरा सेक्टर के युद्ध स्मारक नामण स्टाल पर भी पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्र की सेवा करने के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
राजौरी में दौरे के दौरान जनरल अनिल चौहान को फील्ड कमांडरों ने नियंत्रण लाइन की सारी जानकारियां दी। इस दौरान सीडीएस ने क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण इलाके और मौसम की स्थिति के बावजूद रक्षा बुनियादी ढांचे और परिचालन तैयारियों के विकास की भी समीक्षा की।
सीडीएस ने भारतीय सैनिकों को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के साहस और वीरता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरित किया। प्रवक्ता ने कहा कि दिवाली के अवसर पर सीडीएस की यात्रा ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए बूस्टर के रूप में काम किया।
अभी पढ़ें – PM Modi Diwali 2022: कारगिल में पीएम मोदी, जवानों के साथ मना रहे हैं दिवाली
पीएम मोदी ने भी करगिल में मनाई दिवाली
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी भारतीय सेना के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी दिवाली मनाने के लिए सोमवार को करगिल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सेना के जवानों का हौंसला बढ़ाया और उनके साथ दिवाली सेलिब्रेट किया।
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि देश की सीमा पर दिवाली मनाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान उनके परिवार का ही हिस्सा हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines