CBSE Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 24 सितंबर को कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की अस्थायी डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के साथ खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी CBSE Date Sheet 2026 Pdf Download कर सकते हैं. बता दें, ये आधिकारिक खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से दी गई है.
17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 तक चलेंगे बोर्ड एग्जाम
CBSE बोर्ड द्वारा जारी की गई संभावित डेटशीट के अनुसार, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 15 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी. 17 फरवरी 2026 को 10वीं की परीक्षा शुरू होगी और पहला एग्जाम गणित विषय का होगा. वहीं, 9 मार्च को अंतिम परीक्षा तेलुगु, अरबी, फारसी, नेपाली, रूसी, कार्नेटिक म्यूजिक, हिन्दुस्तानी म्यूजिक आदि विषयों की होगी.
वहीं, 17 फरवरी 2026 को 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रिन्योरशिप और शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) विषयों के साथ शुरू होंगी. वहीं, अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2026 को संस्कृत कोर/मल्टी मीडिया/डेटा साइंस विषय की होगी. बोर्ड परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे या 01:30 बजे से होंगी.
पहली बार दो राउंड में होगी 10वीं की परीक्षा
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा पहली बार दो राउंड में होंगी. जारी टेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, 10वीं राउंड-1 के मेन बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 9 मार्च तक और राउंड-2 के बोर्ड एग्जाम 15 मई से 1 जून तक निर्धारित हैं.
सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको Latest @CBSE सेक्शन में जाना होगा.
- अब आपको डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपको कक्षा 10वीं या 12वीं टाईम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट ओपन हो जाएगी.
- अब आप CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं डेटशीट को डाउनलोड करें.
- परीक्षा के लिए डेटशीट का प्रिंट आउट निकालें.
यहां देखें CBSE बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर भी जारी किया गया है.
संबंधित खबरें
'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
17 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines