CBSE Board 10th and 12th exams will be held twice a year: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब साल में दो बार होंगी। इसके लिए बोर्ड नए नियम ला रहा है। 2024-25 सत्र के छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई का नया नियम इसी सत्र से लागू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला छात्रों के तनाव को कम करने के लिए लिया गया है। हाल के दिनों में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा के टेंशन की वजह से आत्महत्या कर ली है। छात्र-छात्राएं विकल्प भी चुन सकते हैं। बेहतर प्रदर्शन वाली परीक्षा के अंक को अंतिम माना जाएगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकेडमिक ईयर 2024-25 से साल में दो बार बोर्ड प्रारूप शुरू किया जाएगा। इसका मतलब है कि इसे दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए 2025 की बोर्ड परीक्षाओं से अपनाया जाएगा। यह वर्तमान कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए प्रभावी होगा। बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी उन्होंने 2024 से बोर्ड परीक्षाएं दो बार कराने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें-Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, 15 फरवरी तक इस काम पर लगी रोक
तनाव कम करना मकसद
अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा की नई प्रणाली अनिवार्य नहीं होगी। इस नए सिस्टम का मकसद उन छात्रों पर तनाव कम करना है जो इस बात से डरते हैं कि उनके पास परीक्षा पास करने का एक ही मौका है। अगर कोई छात्र तैयार है और परीक्षा के एक सेट में मिले नंबर से संतुष्ट है, तो वह अगली परीक्षा में शामिल न होने का विकल्प चुन सकता है।
बेस्ट स्कोर से बनेगी मेरिट
शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 2025 बोर्डों में से पहली परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2024 में होने की संभावना है। दूसरी परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 में हो सकती है। दोनों परीक्षाओं का बेस्ट स्कोर लेकर मेरिट बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir: क्या असली है वायरल हो रही रामलला की मूर्ति? मुख्य पुजारी ने क्यों कही जांच की बात
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
24 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines