सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) की 12वीं क्लास के एग्जाम पेपर्स की आंसर शीट का विवाद गहराता जा रहा है। आंसर शीट और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में गड़बड़ी के आरोप छात्र लगा रहे हैं। पहले वेदांत नामक छात्र ने अपनी आंसर शीट और मार्क्स को लेकर सवाल उठाए थे। वेदांत के मामले में CBSE ने गलती मानी तो संजना नामक लड़की सामने आ गई और उसने अपने केमिस्ट्री पेपर की स्कैन आंसर शीट पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
पहले पेज को छोड़ बाकी कॉपी संजना की नहीं
संजना का कहना है कि बोर्ड ने री-इवेल्यूशन प्रोसेस में आंसर शीट की जो स्कैन कॉपी अपलोड की, वह उनकी नहीं है। सिर्फ पहला पेज उनका है, बाकी कॉपी उनकी नहीं है। कॉपी की हैंडराइटिंग उनकी हैंडराइटिंग से नहीं मिलती। आंसर शीट में लिखे गए आंसर भी उसके आंसर से मैच नहीं करते। संजना ने रेफरेंस के लिए अपनी इंग्लिश पेपर की आंसर शीट अटैच की है, जिसमें उसकी हैंडराइटिंग साफ दिख रही है। पेपर बहुत अच्छा हुआ था तो 70 में से 11 अंक कैसे मिल सकते है?
हैंडराइटिंग और आंसर भी संजना के नहीं निकले
संजना ने कहा कि पहले लगा कि शायद कॉपी स्कैन है, इसलिए धुंधली है। लेकिन जब नंबर कम आने की वजह तलाशने के लिए आंसर चेक किए तो वे भी मेरे नहीं थी। हर पेज की हैंडराइटिंग उसकी हैंडराइटिंग से अलग लगी। बेस्ट फ्रेंड, क्लास टीचर समेत कई लोगों को दिखाया, लेकिन उन्हें भी वह राइटिंग मेरी नहीं लगी। किसी सवाल का क्या आंसर लिखा और कैसे लिखा? सब कुछ याद है, इसलिए मुझे शक है कि मेरी कॉपी किसी और की कॉपी से बदल गई है।
हेल्पलाइन पर बोर्ड अधिकारयों ने संपर्क नहीं हुआ
संजना ने आरोप लगाया कि उसने बात करने के लिए बोर्ड की हेल्पलाइन पर कॉल किया, लेकिन वहां अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उसने ईमेल भी कर दिया है, लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है। दिल्ली के शहादरा निवासी वेदांत का मामला पढ़ा और पता चला कि बोर्ड ने उसके मामले में गलती की थी तो मैंने भी अपनी आंसर शीट को लेकर सवाल उठाया। मुझे जो आंसर शीट मिली है, वह मेरी नहीं है। उसके आंसर मेरे नहीं और हैंडराइटिंग भी मेरी नहीं है।
आंसरशीट और पेपर चेकिंग को लेकर उठे सवाल
विद्यार्थियों की आंसरशीट एक्सचेंज कैसे हो गई? इतनी धुंधली स्कैन कॉपी कैसे चेक की गईं? ब्लर कॉपियों की मार्किंग कैसे की गई? मल्टीपल क्वेश्चन के जवाब सही होने पर भी नंबर क्यों काटे? स्कैन कॉपी की फीस बढ़ा चढ़ाकर क्यों दिखा रहा ऑफिशियल पोर्टल? विवाद गहराने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि IIT मद्रास और IIT कानपुर के टेक्निकल एक्सपर्ट बोर्ड की पेपर चेकिंग के मामले में आई तकनीकी समस्याओं की जांच करेंगे और गलतियों से रहित पेपर चेकिंग में मदद करेंगे।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines